मौलाना पर कोड़ों की बरसात, महिला बोली - "मेरी जिंदगी उजाड़ दी, अब शक्तिवर्धक दवा खिलाकर बेटी को भी...

Amanat Ansari 04 Dec 2025 06:33: PM 1 Mins
मौलाना पर कोड़ों की बरसात, महिला बोली -

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक महिला कमर में गमछा लपेटे बिस्तर पर चढ़कर मौलाना हबीब नाम के शख्स पर बेल्ट (हंटर) बरसा रही है. दूसरी महिला पूरी घटना का वीडियो बना रही है.

महिला चीख-चीखकर गुस्सा निकालते हुए कह रही है,  तूने मेरी पूरी जिंदगी तबाह कर दी… अब मेरी 15 साल की बेटी की जिंदगी भी बर्बाद करने पर तुला है. शक्तिवर्धक गोलियां खिलाकर तू उसके साथ गलत काम करता है. मुंह में कपड़ा ठूंसकर. मेरे पास सारे सबूत हैं. पिछले पांच महीने से तू मेरे बच्चों पर गंदी नजर रखे हुए है.”

मौलाना बार-बार बचाव में कहता सुनाई दे रहा है, “मैंने ऐसा कुछ नहीं किया.” इस पर पीछे से एक और महिला की आवाज आती है, “अगर कुछ नहीं किया तो रात के इस वक्त मदरसे में क्या कर रहा है?”

वीडियो राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि मौलाना के खिलाफ पहले भी कुड़वार थाने में शिकायत दर्ज हो चुकी है. सभी मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की नियमित पुलिस वेरिफिकेशन और चरित्र जांच कराने की मांग की है. साथ ही अमेठी पुलिस और एसपी से तत्काल सख्त कार्रवाई करने को कहा है.

जामो थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया, “वीडियो संज्ञान में आया है. महिला की तलाश की जा रही है. शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जांच चल रही है.” मामला बेहद संवेदनशील है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

Amethi Maulana Beaten Maulana Attack Case UP News Woman Beats Maulana

Recent News