नई दिल्ली: कानपुर के शिवराजपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने तीन बच्चों को मंदिर में छोड़कर दूसरे समुदाय के व्यक्ति के साथ फरार हो गई. वहीं जब लोगों ने मंदिर परिसर में बच्चों को बिलखते हुए देखा, तो हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी.
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी दिन-रात इंस्टाग्राम चलाया करती थी. उसी दौरान उसकी दोस्ती दूसरे समुदाय के युवक से हो गई. और दोनों ऑडियो-वीडियो कॉल कर बात करने लगे. पति ने बताया कि 5 अगस्त को भी उसकी पत्नी की बात उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड से हुई थी. दोनों ने मिलकर प्लान बनाया. पीड़ित ने कहा कि पांच अगस्त को ही उसकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर खेरेश्वर घाट पर गंगा स्नान करने गई.
वहां से वह खेरेश्वर मंदिर पहुंची और वहीं पर तीनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई. इधर बच्चे मां का इंतजार करते रह गए. पीड़ित पति ने बताया कि उसे कभी एहसास नहीं हुआ कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी ओर के साथ हो गया है. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस महिला और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: निशांत संवाद और पोस्टर से मिले संकेत, क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे CM नीतीश के बेटे?
यह भी पढ़ें: पति ने फ्लाइट अटेंडेंट को दी यौन हिंसा की धमकी, बचाव में उतरीं 5 लाख फॉलोअर्स वाली पाकिस्तानी पत्नी
यह भी पढ़ें: "मुस्लिम राष्ट्र" बनने वाले हैं भारत के ये 2 राज्य? विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग