मैगी में फिर कीड़ा, FSSAI ने नेस्ले को थमाया नोटिस, शेयर 3% टूटा

Amanat Ansari 12 Jun 2026 11:31: PM 1 Mins
मैगी में फिर कीड़ा, FSSAI ने नेस्ले को थमाया नोटिस, शेयर 3% टूटा

नई दिल्ली: नेस्ले इंडिया के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिकायत के बाद FSSAI ने मैगी नूडल्स के एक पैकेट में कथित तौर पर कीड़े/लार्वा मिलने की शिकायत पर कंपनी को नोटिस जारी किया है. इस खबर का असर शेयर बाजार पर तुरंत दिखा. शुक्रवार को नेस्ले इंडिया के शेयर 3.29% की गिरावट के साथ 1,375.70 रुपए पर बंद हुए.

इंट्राडे में शेयर 3.2% तक टूटकर 1,376 रुपए के स्तर तक पहुंच गया.लखाद्य सुरक्षा नियामक ने कंपनी से संबंधित बैच का स्रोत, सप्लायर डिटेल, गुणवत्ता जांच रिपोर्ट और इस घटना के बाद उठाए गए सुधारात्मक कदमों की पूरी जानकारी मांगी है. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की भी रिपोर्ट तलब की गई है.

नेस्ले इंडिया का जवाब

नेस्ले इंडिया ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह शिकायत एक असत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट से आई है. शिकायतकर्ता से सैंपल भी उपलब्ध नहीं हो पाया है. कंपनी ने अपने बैच और मार्केट सैंपल्स की FSSAI मान्यता प्राप्त लैब में जांच कराई है, जिसमें किसी भी प्रकार के कीड़े या लार्वा नहीं पाए गए.

यह मामला इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि मैगी नेस्ले इंडिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय ब्रांड है. 2015 में लेड वाली विवादित घटना के बाद कंपनी की छवि पर पहले भी असर पड़ा था.

FSSAI ने इसी दौरान KFC, फ्लिपकार्ट और Open Secret जैसी अन्य कंपनियों को भी अलग-अलग शिकायतों पर नोटिस जारी किए हैं. अभी जांच चल रही है. अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी.

Nestle India Maggi Noodles FSSAI Notice Maggi Controversy

Recent News