योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने का मैसेज, FIR दर्ज

Global Bharat 11 May 2026 10:11: PM 1 Mins
योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने का मैसेज, FIR दर्ज

लखनऊ: व्हाट्सएप पर भेजे गए एक धमकी भरे संदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है. साथ ही अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा गया है. यूपी 112 मुख्यालय की सोशल मीडिया व्हाट्सएप डेस्क पर शनिवार शाम लगभग पांच बजे मैसेज प्राप्त हुआ. सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई. 

इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात नंबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और तकनीकी टीम व्हाट्सएप नंबर की पहचान में जुटी हुई है. एडीजी कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, सुरक्षा मुख्यालय और एसटीएफ को भी जानकारी दे दी गई है. कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं और साइबर सेल भी सक्रिय है. 

प्रारंभिक जांच में यह मामला गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में देखा जा रहा है तथा सभी संभावित एंगल से जांच जारी है.  पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है और डिजिटल साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं.. सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. जांच जारी है और स्थिति सामान्य है.

Yogi Adityanath threat Ayodhya Ram Mandir bomb threat WhatsApp death threat FIR UP 112 cyber case Uttar Pradesh security alert

Description of the author

Recent News