पूर्व प्रेमिका को कार से टक्कर मारकर फरार हुआ युवक! तड़पति रही लड़की, आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

Amanat Ansari 16 Sep 2026 04:07 PM 1 Mins
पूर्व प्रेमिका को कार से टक्कर मारकर फरार हुआ युवक! तड़पति रही लड़की, आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार

लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर बुधवार सुबह एक प्रेम प्रसंग विवाद में बदल गया. युवती ने अपने परिचित युवक की कार रोकने की कोशिश की, तो आरोप है कि कार ने उसे टक्कर मार दी. घायल युवती सड़क पर तड़पती रह गई, जबकि कार सवार मौके से भाग निकले. आरोप है कि शहनवाज अली ने खुद को हिंदू बताकर अनामिका फंसा लिया. दावा किया जा रहा है कि जानकारी होने पर युवती ने विरोध किया, जिसके बाद यह घटना घटी.

पुलिस के अनुसार, युवती शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी. वह पार्क के गेट नंबर चार के पास चाय पीने गई थी. तभी शहनवाज अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार लेकर वहां पहुंचा. युवती ने अन्य लड़कियों के साथ होने पर विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और विवाद हो गया. विवाद के बाद शहनवाज और दानिश कार लेकर जाने लगे.

युवती ने कार को रोकने का प्रयास किया. आरोप है कि इसी दौरान शहनवाज ने कार से उसे टक्कर मार दी. दोनों युवक मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया. पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर शहनवाज अली और दानिश गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.

Lucknow hit and run Jageshwar Mishra Park Shah Nawaz love deception

Recent News