नई दिल्ली: आईपीएल को लखनऊ और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में अपना सबसे युवा स्टार मिल चुका है, जिसका नाम वैभव सूर्यवंशी है. अपने पहले ही मुकाबले से लोगों के बीछ छा जाने वाले इस 14 साल के खिलाड़ी को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि जब तक आईपीएल चलेगा तब तक वैभव को पिज्जा नहीं खिलाया जाएगा. इसके साथ ही उनके मटन खाने पर भी रोक लगा दी गई है.
क्यों लगाई रोक?
वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा के मुताबिक वैभव को मटन और पिज्जा खाना बेहद पसंद हैं. लेकिन फिलहाल उनके डाइट चार्ट से इन दोनों चीजों को हटा दिया ग या है, जिसकी वजह डिसिप्लिन और फिटनेस है. कोच का मानना है कि अगर वैभव को बड़ा खिलाड़ी बनना है और भविष्य में सफलताओं के आसमान पर पहुंचना है तो इस तरह की कुर्बानियां देनी होंगीं. क्योंकि खेल पर फोकस करने और फिट रहने के लिए एक अनुशासित खानपान और अनुशासित जीवनचर्या होना बेहद जरुरी है.
पहले ही मैच में खेली जोरदार पारी
IPL में डेब्यू करने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी बता चुके हैं कि उन्हों केवल उम्र से ना आंका जाए, साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है जो कह रहे थे कि राजस्थान ने किस बच्चे को अपनी टीम में लिया है. अगर वैभव के पहले मुकाबले में प्रदर्शन की बात करें तो लखनऊ के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की पहली ही बॉल पर उन्होंने कवर्स के ऊपर से छक्का जड़ा था, तो वहीं अगले ही ओवर में आवेश खान जैसे दमदार गेंदबाज की बॉल को बॉलर के ऊपर से 6 रन के लिए भेज दिया था. इस ओवर की अंतिम गेंद पर वैभव ने एक सिक्स भी लगाया था.
उन्होंने पहले मुकाबले में दिखा दिया कि सिर्फ तेज गेंजबाज ही नहीं वो स्पिनर्स के खिलाफ भी रन बना सकते हैं. एक तरफ जहां इस आईपीएल में स्पिनर्स हर टीम के लिए जीत की चाबी बने हुए हैं वहीं वैभव ने रवि बिश्नोई को चौका और दिग्वेश राठी को सिक्स भी जड़ा. इस तरह उन्होंने अपनी पारी में 20 बॉल खेल कर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 34 रन बनाए, इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 170 का रहा था.