आज वानखेड़े में भिड़ेंगी मुंबई और हैदराबाद, जानिए किसका पलड़ा भारी और कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

Rahul Jadaun 17 Apr 2025 01:58: PM 1 Mins
आज वानखेड़े में भिड़ेंगी मुंबई और हैदराबाद, जानिए किसका पलड़ा भारी और कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

मुंबई: IPL 2025 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होना है. दोनों ही टीम इस समय करो या मरो की स्तिथि में चल रही हैं. क्योंकि मुंबई 6 मुकाबलों में 4 हार के बाद अंक तालिका में 7वें नंबर पर है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन की शुरूआत तो बेहद धांसू अंदाज में की थी. लेकिन उसके बाद इनके हालात भी खराब होते गए अब हैदराबाद की टीम 10 में से 9वें नंबर पर है.

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है. अगर यहां की पिच की बात की जाए तो यहां के मुकाबले हमेशा से हाई स्कोरिंग रहे हैं. यहां किसी टीम का सर्वोच्च स्कोर 235 है जो आरसीबी ने 2015 में बनाया था. इसी मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने 133 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में अगर आज पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मुकाबला बचाना है तो कम से कम 220 से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड पर टांगने होंगे. ये मैदान स्पिनर्स के लिए मददगार भी रहा है. ऐसे में पैट कमिंस को अपनी रणनीति में बदलाव भी करना होगा. लगातार पेसर्स पर भरोसा जताने वाले कमिंस को मैच जीतने के लिए स्पिनर्स की जरूरत पड़ेगी.

अगर मैदान में अब तक हुए कुल मुकाबलों की बात करें तो यहां 118 मैच खेले गए हैं. जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 55 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 63 बार मुकाबला जीती है. अंतर दोनों में ज्यादा नहीं है लेकिन यहां ओस फैक्टर रहता है. जिसकी वजह से दूसरी पारी में गेंदबाजों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसीलिए आंकड़ों के हिसाब से तो टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी चुननी चाहिए.

तो वहीं इस मैदान में मुंबई का पलड़ा भारी रहने वाला है. क्योंकि वो चाहे रोहित शर्मा हों, या सूर्या या फिर हार्दिक पांड्या इन सभी के लिए वानखेड़े होम ग्राउंड है. ऐसे में ये सभी खिलाड़ी इस मैदान के कौने-कौने से वाकिफ हैं. साथ ही मैच के समय स्टेडियम में फैंस के रूप में उमड़ने वाला नीला समंदर भी मुंबई को जिताने में जी जान लगाएगा. इस लिए इस मैदान पर मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी दिख रहा है. अगर हैदराबाद को मुकाबला जीतना है तो उसके तीनों मुख्य बल्लेबाजों को धुंआधार बल्लेबाजी करनी होगी तभी हैदराबाद इस मुकाबले को मुंबई से जीत सकती है.

 

ipl 2025 mi vs srh wankhede stadium pich report wankhede ipl status wankhede stadium average score

Recent News