के एल राहुल के तूफान में उड़ी RCB, हार के मुंह से छीनी जीत, KL राहुल को बेटी हुई और बदली ज़िंदगी, खेल दी ऐसी पारी हर कोई हैरान!

Rahul Jadaun 10 Apr 2025 11:35: PM 3 Mins
के एल राहुल के तूफान में उड़ी RCB, हार के मुंह से छीनी जीत, KL राहुल को बेटी हुई और बदली ज़िंदगी,  खेल दी ऐसी पारी हर कोई हैरान!

नई दिल्ली: कहते हैं कभी-कभी आपकी किस्मत आपकी जिंदगी में आने वाले लोगों से बदलती है और केएल राहुल के साथ भी यही हुआ, केएल राहुल इस आईपीएल के शुरुआत में ही पिता बने, उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी आथिया ने पोस्ट कर दी थी. इस खास पल का हिस्सा बनने के लिए केएल राहुल ने अपना पहला मैच छोड़ दिया था. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट को बताया था कि परिवार के साथ रहने जाना होगा. वहां से लौटते ही केएल राहुल का बल्ला ऐसे गरज रहा है कि पहले मैच में  पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की, और उसके बाद अब आरसीबी के खिलाफ गेंदबाजों के धागे खोल दिए. आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल ने 53 गेंद में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 93 रन बनाए, जिसने आरसीबी के जबड़े से जीत छीन ली, इससे पहले केएल राहुल ने अपनी सफलता का क्रेडिट पत्नी को दिया था, जैसे विराट अनुष्का और वामिका को अपने बदले परफॉर्मेंस का क्रेडिट देते हैं, ठीक यही हाल केएल राहुल का भी है, हालांकि वो अलग बात है कि उनके ससुर सुनील शेट्टी को विराट पसंद हैं.

दरअसल सुनील शेट्टी से जब ये पूछा गया कि आपको केएल राहुल पसंद हैं या विराट कोहली तो सुनील शेट्टी ने कहा मुझे किंग कोहली पसंद हैं, उनका खेलने का अंदाज सबसे शानदार है.

के एल राहुल की बल्लेबाजी ने जीत के रथ पर सवार आरसीबी को पूरी तरह लगाम लगाने का काम किया है. लड़खड़ाती टीम के साथ धीमी शुरूआत करने वाले राहुल ने मैच खत्म होने से पहले मैदान के हर 93 रन की पारी में बॉल को मैदान के हर कौने में पहुंचा कर चौकों-छक्कों की बरसात कर डाली, अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में राहुल ने 7 चौके और 6 छक्के लगाए.

5 के स्कोर पर छूटा था कैच

53 गेंद पर 93 रन की धुंआधार पारी खेलने वाले राहुल को शुरूआत में ही एक जीवनदान भी मिला था, जिस समय वो 5 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे उसी समय रजत पाटीदान ने उनका एक कैच छोड़ा था, जिसके बाद राहुल ने पलट कर नहीं देखा. और 29 गेंद पर 29 रन के साथ खेलने वाले राहुल ने 53 बॉल पर ताबड़तोड़ 93 रन बना डाले, और टीम को जीत दिला कर नाबाद लौटे.

IPL में राहुल का अब तक का प्रदर्शन

गौरतलब रहे कि आईपीएल 2025 में केएल राहुल का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. वे शुरुआत से ही अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर रहे हैं. उनकी सबसे उल्लेखनीय पारी 5 अप्रैल 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ रही, जहां उन्होंने 51 गेंदों पर 77 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 150.98 रहा. इस प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने चेपॉक में 25 रन से जीत हासिल की और राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. इस जीत ने चेन्नई में 15 साल के एक जिंक्स को भी तोड़ा.

इसके अलावा, राहुल ने सीजन के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 30 मार्च 2025 को 5 गेंदों पर 15 रन बनाए थे, जिसमें उनकी आक्रामक शुरुआत दिखी. हालांकि, वे पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे, क्योंकि वे अपनी बेटी के जन्म के लिए मुंबई में थे. कुल मिलाकर, राहुल इस सीजन में पिछले 2 मैचों में ही 92 रन बना चुके थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट लगभग 158.62 रहा था और आज की पारी को जोड़ दें, उन्होंने 53 गेंद खेलकर 93 रन बनाए.

उनकी यह फॉर्म न केवल दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्कि उनके व्यक्तिगत करियर के लिए भी सकारात्मक संकेत दे रही है, खासकर तब जब वे कप्तानी के दबाव से मुक्त होकर खेल रहे हैं. उनकी आक्रामकता और लगातार रन बनाने की क्षमता ने उन्हें टीम का एक अहम हिस्सा बना दिया है. विशेषज्ञ मानने लगे हैं कि सीजन आगे बढ़ने के साथ केएल राहुल के आंकड़े भी बदलते दिखेंगे.

kl rahul virat kohli delhi vs rcb delhi defeated rcb ipl 2025

Recent News