पाकिस्तान में छिपे 23 खूंखार आतंकियों पर भारत सरकार का सख्त एक्शन! UAPA के तहत घोषित किए गए 'आतंकी'

Amanat Ansari 04 Jul 2026 11:14: AM 1 Mins
पाकिस्तान में छिपे 23 खूंखार आतंकियों पर भारत सरकार का सख्त एक्शन! UAPA के तहत घोषित किए गए 'आतंकी'

नई दिल्ली: भारत सरकार ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के खिलाफ बड़ा और सख्त कदम उठाया है. गृह मंत्रालय ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कम से कम 23 आतंकियों को UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत आतंकी घोषित कर दिया है. ये सभी आतंकी जम्मू-कश्मीर में हुए कई हमलों, घुसपैठ, ड्रोन से हथियारों की तस्करी, युवाओं को भर्ती करने और आतंकी फंडिंग में शामिल रहे हैं. इनमें से कई हाफिज सईद के करीबी बताए जा रहे हैं.

कुछ प्रमुख नाम

  • अब्दुर रऊफ
  • हाफिज खालिद वलीद
  • राणा इफ्तिकार
  • मुफ्ती मसूद इलियास कश्मीरी
  • मोहम्मद मुसादिक (हमजा)
  • हाफिज अब्दुल शकूर
  • अबू साद (मुफ्ती मोहम्मद असगर)

इन आतंकियों पर नगरोटा आर्मी कैंप हमला, सुजवान मिलिट्री स्टेशन हमला समेत कई बड़े हमलों की साजिश रचने का आरोप है. सरकार का सख्त संदेश यह कार्रवाई सीमा पार आतंकवाद पर भारत के जीरो टॉलरेंस वाले रुख को दोहराती है. सुरक्षा एजेंसियां लगातार इन आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं.

ड्रोन घुसपैठ और युवाओं को भड़काने वाले ऑनलाइन प्रोपगैंडा पर भी सख्त निगरानी बढ़ाई गई है. सरकार का यह कदम उन सभी ताकतों के लिए सख्त चेतावनी है जो भारत की एकता और अखंडता को चुनौती दे रहे हैं.

Pakistan-linked terrorist Government of India UAPA-designated terrorist Lashkar-e-Taiba

Recent News