उत्तराखंड में बड़ा हादसा, सीएम धामी ने जताया दुख 

Amanat Ansari 04 Nov 2024 01:47: PM 1 Mins
उत्तराखंड में बड़ा हादसा, सीएम धामी ने जताया दुख 

Bus Accident: उत्तराखंड के रामनगर में पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा पर सोमवार को गढ़वाल मोटर्स यूज़र्स की बस के 200 मीटर गहरी खाई में (Uttarakhand Bus Accident) गिरने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई. तलाशी अभियान जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पांडे ने बताया कि बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी, तभी अल्मोड़ा के मरचूला में यह हादसा हुआ.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Uttarakhand Bus Accident के कारण अभी तक सात लोगों की मौत की खबर है, लेकिन संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि हादसे के वक्त बस में कम से कम 40 यात्री सवार थे. पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तलाशी और बचाव अभियान शुरू करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं.

सीएम धामी ने जताया दुख 

इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले के मरचूला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए गए हैं.

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालने और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए तेजी से काम कर रही हैं. आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

Bus Accident Uttarakhand Bus Accident CM Dhami CM Pushkar Singh Dhami Pushkar Singh Dhami

Recent News