आप में बगावत! वॉर्ड कमेटी चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर 3 पार्षद सस्पेंड, BJP ने MCD में बढ़ाई पकड़

Amanat Ansari 16 Jul 2026 09:03: PM 1 Mins
आप में बगावत! वॉर्ड कमेटी चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर 3 पार्षद सस्पेंड, BJP ने MCD में बढ़ाई पकड़

नई दिल्ली: MCD वॉर्ड कमिटी चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) में तीन पार्षदों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसकी घोषणा की. सस्पेंड किए गए पार्षदों के नाम निर्मला देवी (शर्मा) और कृष्णा देवी राघव (वेस्ट जोन) तथा सुल्ताना आबाद (सिटी एसपी जोन) हैं.

पार्टी ने आरोप लगाया कि इन पार्षदों ने पार्टी के खिलाफ वोटिंग की, जिससे वेस्ट जोन में चेयरमैन पद पर क्रॉस वोटिंग से BJP उम्मीदवार की जीत हुई. वॉर्ड कमिटी चुनाव में BJP ने 12 में से 10 चेयरमैन पद पर कब्जा जमाया, जबकि AAP को सिर्फ 2 मिले. स्टैंडिंग कमिटी में भी BJP ने 6 में से 5 सीटें हासिल कर अपनी मजबूती बढ़ा ली.

अब 18 सदस्यीय स्टैंडिंग कमिटी में BJP के 12 और AAP के 6 सदस्य हैं. सिटी एसपी जोन में AAP के पास शुरू में 7 पार्षद थे, लेकिन दो के क्रॉस वोटिंग करने से BJP उम्मीदवार उषा शर्मा 7 वोट पाकर चेयरपर्सन चुनी गईं. AAP के MCD में लीडर ऑफ अपोजिशन अंकुश नारंग ने कहा, ''पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जनादेश और पार्टी के साथ गद्दारी माफ नहीं होगी.''

पार्टी ने साफ संदेश दिया कि चुनाव किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि पूरे संगठन से लड़े जाते हैं और एंटी-पार्टी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. यह कार्रवाई AAP के लिए MCD में बढ़ती चुनौतियों के बीच आई है, जहां BJP पहले से ही मजबूत स्थिति में है.

aap mcd cross-voting delhi civic polls ward committee elections standing committee

Recent News