नई दिल्ली: प्रतापगढ़ में कहा जाता है, जहां राजा भैया खड़े होते हैं, वहां से लाइन शुरू होती है! ठाकुरों की दावत में राजा भैया पहुंचे तो वहां की तस्वीरें बदल गईं! लेकिन ये राजपूत विधायक एक क्यों हुए हैं? आख़िर यूपी की सियासत में ये ठाकुरों की डिनर पार्टी क्या फैसला हुआ? राजा भैया अब ऐसा क्या करने वाले हैं कि अखिलेश यादव की नींद उड़ जाएगी! UP में कुल 49 ठाकुर विधायक हैं....जिसमें 40 राजपूत विधायक एक डिनर पार्टी में पहुंचे! इसमें राजा भैया भी हैं, तो सपा के बागी विधायक भी हैं! बीजेपी विधायक रामवीर सिंह ने ये दावत बुलाई थी! लखनऊ के पांच सितारा होटल में करीब 6 घंटे तक ये पार्टी चली! सवाल है कि डिनर की थाली में सियासी रायते की खुशबू क्यों आ रही है?
बैठक में राजा भैया, योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री किंवर ब्रजेश सिंह, पूर्व MLC यशवंत सिंह, सपा से बाहर किए गए विधायक राकेश प्रताप सिंह, अयोध्या से सपा के बागी विधायक अभय सिंह, बीजेपी विधायक अभिजीत सांगा, MLC शैलेंद्र प्रताप सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हुए! सवाल उठता है कि आख़िर ठाकुरों का जमावड़ा पांच सितारा होटल में क्यों लगा?
इस डिनर पार्टी में सबसे ज्यादा फोकस राजा भैया पर था. राजा भैया किसी भी सरकार के दौरान हमेशा संकटमोचक की भूमिका निभाते हैं. कल्याण सिंह की सरकार के दौरान उन्होंने वो कर दिखाया था, जिसकी उम्मीद मायावती को नहीं थी! UP के ठाकुर नेताओं के आपसी रिश्ते अच्छे हैं, कई विधायक बैठक में ऐसे पहुंचे जिन्होंने फोटो से दूरी बनाई! इसमें पूर्वांचल के दो बाहुबली विधायक भी थे, जिनका रिश्ता राजा भैया से बेहतर है!
सपा PDA की रट में ठाकुरों से खुली चुनौती ले रही है! कुछ समय पहले ही राणा सांगा के बयान पर सपा सांसद का खूब विरोध किया था. आगरा में करणी सेना के प्रदर्शन को भी ब्रजभूषण शरण सिंह और राजा भैया जैसे बड़े नेताओं ने समर्थन दिया था...पूर्वांचल और अवध की सीटों पर ठाकुर वोटरों का दबदबा कहा जाता है! वोटों की संख्या बेशक कम हो लेकिन सियासी वजूद ज्यादा है. योगी आदित्यनाथ अभी मुख्यमंत्री हैं! ऐसे में इस बैठक के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान जब ख़बर वायरल हुई कि बीजेपी योगी को दबाव में लाना चाहती है, तब पश्चिम में राजपूत नेताओं की कई बैठकें हुई थीं! अब विधानसभा से पहले राजपूत नेताओं का पांच सितारा होटल में डिनर पार्टी करना कोई बड़ा इशारा करता है!