मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

Global Bharat 04 May 2024 12:28: PM 1 Mins
मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड से एक बड़ी घटना सामने आई है. दरअसल मसूरी-देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में चार युवक और एक युवती है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य शुरू किया.

इन लोगों की हुई मौत

मसूरी सड़क हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम दिग्नेश प्रताप भाटी उम्र 23 साल, अमन राणा निवासी सेलाकुई देहरादून, आशुतोष तिवारी आईएमएस पास आउट, हृदयांश चंद्र और तनुजा हैं. मेरठ निवासी नयनश्री नाम की छात्रा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है.

इन लोगों की कार फोर्ड एंडेवर का नंबर UK- 07 BD/8600 है और ये ग्रे कलर की है. हादसे का शिकार हुए इन लोगों में से 02 युवक तथा 02 युवतियां IMS यूनिवर्सिटी देहरादून तथा 01 युवक DIT यूनिवर्सिटी का छात्र हैं.

वहीं उत्तराखंड के सीएम ने कहा कि मसूरी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. इसी बीच कुछ लोगों ने मसूरी पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दे दी. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस ने तत्काल अपनी फायर सर्विस और एसडीआरएफ को दुर्घटनास्थल पर भेजा. जहां हादसा हुआ वहां खाई बहुत गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Recent News