41 कमरों में चल रहा था ‘गंदा खेल’, एक घंटे का रेट 800 रुपये, 80 लड़के-लड़कियां पकड़े गए

Abhishek Chaturvedi 05 Apr 2026 02:20: PM 1 Mins
41 कमरों में चल रहा था ‘गंदा खेल’, एक घंटे का रेट 800 रुपये, 80 लड़के-लड़कियां पकड़े गए

जो जगह शादी के लिए बुक होती थी, जहां के मैरिज हॉल में दर्जनों कमरे बने हुए थे..वहां जब पुलिस छापा मारने पहुंचती हैं तो 80 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलते हैं...चौंकाने वाली बात ये रही कि इसमें करीब 31 नाबालिग भी हैं, जिसके बाद सवाल ये उठ रहा है कि 18 नाबालिग लड़कियां और 13 नाबालिग लड़कों को वहां कौन ले गया, क्या वो किसी रैकेट का हिस्सा हैं...बताया जा रहा है कि यहां एक घंटे के रूम का रेट करीब 800 रुपये था.

होटल में पुलिस ने मारा छापा, मची अफरातफरी

शुरुआती जांच में पता चला है बिहार के रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के मैरिज हॉल में सेक्स रैकेट चल रहा था...जहां बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंचती है, तो प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल में अफरातफरी मच जाती है...फिलहाल नाबालिगों को मेडिकल जांच और बाकी कानूनी प्रक्रियाओं के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है, जबकि पूरे मामले की गहनता से जांच में पुलिस जुटी है...आने वाले दिनों में इसे लेकर कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं...

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा

एसडीपीओ का कहना है किसी भी संभावित अपराध नेटवर्क को उजागर करने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी..हम इस मामले की हर एंगल से जांच में जुटे हैं...पर सवाल ये भी है कि आखिर मैरिज हॉल खोलकर इस तरीके की अवैध गतिविधियों का आइडिया किसने दिया, क्या बाहरी लोग भी इसमें शामिल हैं. इसमें स्कूल-कॉलेज की कई छात्राएं शामिल हैं, जिन्हें पैसे की लालच में या माइंडवॉश कर यहां बुलाया गया होगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है...

गांववालों का फूटा गुस्सा

इस मामले के उजागर होने के बाद स्थानीय गांववाले भी गुस्से में हैं, वो एक तरफ इस घटना की निंदा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं... पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने के लिए और भी तार जोड़ रही है, इस मामले से जुड़े हर एंगल को गहनता से देख रही है, पर क्या इस पूरे गंदे खेल में कोई बड़ा व्यक्ति भी शामिल है, ये सवाल सबसे बड़ा है...

bihar news 80 woman man arrested in rohtas bihar news today bihar police rohtas news today बिहार समाचार बिहार न्यूज बिहार पुलिस बिहार पुलिस छापेमारी मैरिज हॉल सेक्स रैकेट भांडाफोड़ रोहतास बिहार

Recent News