लोकसभा चुनाव 2024 का आज आखिरी दिन है, सभी सेंटर्स पर काउंटिंग जारी है और शाम तक नतीजे भी सबके सामने होंगे. इसी कड़ी में राजस्थान के भीलवाड़ा में चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार भीलवाड़ा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल 1,81,586 वोटों से आगे चल रहे हैं.
इसके मद्देनजर दामोदर अग्रवाल के आवास के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से जश्न मनाया जा रहा है. कार्यकर्ता खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं.