मौलाना तौकीर रजा के घर जल्दी ही पहुंचेगा बुलडोज़र। घर का भेदी लंका ढाये ये कहावत तो आपने ज़रूर सुनी होगी। लेकिन मौलाना तौकीर रजा और उनकी बहू के बीच छिड़े विवाद को देखकर तो ये कहा जाएगा घर का भेदी बुलडोज़र मंगवाए। योगी सरकार को घेरने में लगे रहने वाले तौकीर रज़ा इस बार खुद घिर रहे हैं. वो भी बहुत बुरी तरह क्योंकि उन्हें घेरने वाला कोई और नहीं है बल्कि खुद उनकी बहू निदा खान हैं. निदा ने मौलाना की आलीशान ज़िन्दगी को लेकर कर दिए चौकाने वाले खुलासे। सिर्फ खुलासे ही नहीं किए बल्कि ईडी जांच की मांग से लेकर गिरफ्तारी तक की भी मांग कर डाली है.
अब आपको बताते हैं कि निदा का वो बयान जिसने जबरदस्त तहलका मचा दिया है. हर तरफ निदा के बयानों की चर्चा हो रही है. क्योकि तौकीर रजा को घेरने में निदा ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। निदा ने कहा "सबको पता है यूपी में बीजेपी गवर्नमेंट है. यहां लॉ एंड ऑर्डर बहुत ज्यादा सख्त है. देखा जाए 2010 के दंगों में वह सीधे-सीधे आरोपी हैं और तीन गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं. इसके बाद वह हिरासत में नहीं आए और ना ही कोर्ट में पेश हुए हैं. लगातार तौकीर रज़ा के वीडियो आ रहे हैं. वह ठीक वीडियो में दिखाई देते हैं और उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स कभी भी बाहर नहीं आती है सिर्फ वह बातें ही कर रहे हैं उनकी मेडिकल रिपोर्ट गायब है."
निदा खान ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए तौकीर रजा के छक्के छुड़ा दिए हैं. निदा ने कहा "तौकीर बहुत अच्छी जिंदगी जीते हैं. उनका बेटा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहा है. ऑस्ट्रेलिया जर्सी में पढ़ाई कितनी महंगी है, मगर कभी कोई यह नहीं सोच पाया कि तौकीर रजा के पास फंडिंग कहां से हो रही है. वह इतनी बढ़िया और आनंद के साथ ऐशोआराम का जीवन कैसे जी रहा है. उसने अपना स्टेटस बहुत अच्छा किया हुआ है. तौकीर रजा का कोई बिजनेस ना कोई व्यापार है और ना ही कोई फैक्ट्री है. यह फंडिंग कहां से आ रही है.
अब ज़रा सोचिए कि खुद आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान ने ये चौकाने वाले खुलासे किए हैं तो जानकारों का कहना है कि कहीं न कहीं निदा के इन दावों में कोई न कोई सच्चाई तो जरूर होगी। निदा यहीं नहीं रुकी उन्होंने खुलकर बोलते हुए फंडिंग मिलने का आरोप भी लगा दिया। निदा ने कहा
"मैं सरकार से मांग करती हूं कि तौकीर रजा के खिलाफ ईडी की जांच होना चाहिए. यह रुपया कहां से आ रहा है और कहां से फंडिंग हो रही है. इसी फंडिंग के चलते देश में नफरत फैलाई जा रही है और जहर घोला जा रहा है. तौकीर की वजह से हिंदू मुस्लिम पक्ष आपस में भिड़ने को तैयार हैं. तौकीर रजा अपने आप को बहुत बड़ा नेता मानते हैं. वह अपनी बातों से लोगों का ब्रेन वॉश करते हैं ऐसे आदमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए."
निदा खान के खुलासे के बाद जानकारों का दावा है कि मौलाना को तो डबल इंजन सरकार वाले राज्य में डबल झटका लग गया. अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली में 2010 में हुए दंगे वाले मामले में कोर्ट ने मौलाना तौकीर को दंगे के लिए मास्टरमाइंड मानते हुए दोषी भी ठहराया था। और अब उन्हीं की बहू ने उनकी पोल खोल दी है इसलिए अब सभी को इंतज़ार है कि तौकीर रजा पर कब चलेगा बाबा का बुलडोजर?