Swati Maliwal assault case: बिभव कुमार को जांच के लिए मुंबई ले गई दिल्ली पुलिस

Global Bharat 21 May 2024 02:09: PM 1 Mins
Swati Maliwal assault case: बिभव कुमार को जांच के लिए मुंबई ले गई दिल्ली पुलिस

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ छेड़छाड और मारपीट के मामले में गिरफ्तार हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को जांच के लिए दिल्ली पुलिस मुंबई ले गई है. दरअसल, 13 मई को स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के बाद उसने मुंबई जाकर अपना फोन फॉर्मेंट कर लिया था. ऐसे में दिल्ली पुलिस पता लगाना चाहती है कि उसने कहां और कैसे फोन फॉर्मेट किया था, ताकि डाटा को रिट्रीव किया जा सके. 

बता दें कि दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है. अब तक जांच संभाल रही उत्तरी जिले की एडिशनल डीसीपी अंजिता चिपियला को ही इस केस का जांच अधिकारी बनाया गया है. इससे पहले एडिशनल डीसीपी ही सोमवार को अपनी टीम के साथ बिभव कुमार को लेकर पहले सीएम आवास लेकर पहुंची थीं और फिर बिभव के घर भी गईं.

एडीसीपी अंजिता के अलावा उनके साथ 4 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी इस जांच में शामिल हैं. इसमें सिविल लाइन थाने के एसएचओ भी शामिल हैं, जहां केस दर्ज किया गया है. इस केस में रोजाना हो रही तफ्तीश की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा रही है.

Recent News