Sonakshi Sinha Wedding : बहन की शादी में नहीं निभाई कोई भी रसम, कुछ इस तरीके से सोनाक्षी की शादी में नज़र आये उनके भाई लव!

Global Bharat 24 Jun 2024 07:23: PM 1 Mins
Sonakshi Sinha Wedding : बहन की शादी में नहीं निभाई कोई भी रसम, कुछ इस तरीके से सोनाक्षी की शादी में नज़र आये उनके भाई लव!

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान एक दूजे के हो चुके हैं.. 23 जून को इस कपल ने शादी की.. दोपहर को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में ही बड़ी सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की और उसके बाद ग्रैंड ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था. जिसमें फैमिली, फ्रैंड्स और कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी. सोशल मीडिया इस समय सोना और जहीर की फोटोस से भरा पड़ा है... जहाँ सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनका पूरा परिवार शामिल था तो वहीं दूसरी ओर उनके ही भाई वहां पर मौजूद नहीं थे.. न ही उन्होंने कोई रसम निभाई जिसके बाद से फैंस को निराशा हुई कि आखिर एक भाई अपनी बहन की शादी में क्यों नहीं है ?

सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर इससे पहले कई खबरें सामने आईं थीं. इस शादी से सिन्हा परिवार खुश नहीं था. सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश उनसे नाराज थे. मगर शादी में पूरा परिवार शामिल हुआ था. सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश शादी में तो शामिल थे लेकिन एक भी रस्म उन्होंने नहीं निभाई.. जिसकी वजह से अब ऐसी अटकले हैं कि दोनों भाई उनसे नाराज़ हैं..

दरअसल सोनाक्षी जब लीगल मैरिज के लिए एंट्री कर रही थीं तो उनकी एंट्री फूलों की चादर के साथ हुई थी.. आमतौर पर ये रस्म भाई ही निभाते हैं.. लेकिन  इस दौरान उनके भाई गायब रहे. इस चादर को एक्टर साकिब सलीम पकड़े हुए नजर आए. साकिब सोनाक्षी के लिए भाई की तरह ही हैं. इस दौरान सोनाक्षी इमोशनल होती हुई भी नजर आईं.

बता दें कि सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश उनके प्री-वेडिंग फेस्टिव में शामिल नहीं हुए थे लेकिन वो शादी में थे. वेन्यू पर दोनों भाईयों के आते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. 

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर सोना के भाई लव का एक पोस्ट भी वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने  शादी की खबरों पर रिएक्ट किया था. लव, जो कथित तौर पर शहर से बाहर थे. उन्होंने  इस मामले पर चुप्पी साधे रखी. उएक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि "मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं और अगर यह पब्लिश्डि न्यूज के बारे में है तो इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं.और न ही इस मामले में मेरा कोई लेना देना है..

#sonakshi sinha wedding #sonakshi sinha #sonakshi brother #entertainment

Recent News