26 नवंबर को हेमंत सोरेन ले सकते हैं सीएम पद की शपथ सूत्र

Global Bharat 24 Nov 2024 02:57: PM 1 Mins
26 नवंबर को हेमंत सोरेन ले सकते हैं सीएम पद की शपथ  सूत्र

 hemant soren 26 नवंबर को एक बार फिर सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस समारोह में ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, तेजस्वी यादव, दीपांकार भट्टाचार्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सोरेन शाम 4 बजे रांची स्थित राजभवन जाकर इस्तीफा सौपेंगे और झारखंड में फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

सूत्रों की मानें तो मंत्री पद को लेकर फॉर्मूला भी तय कर लिया गया है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 26 नवंबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में हो सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक के साथी शामिल हो सकते हैं। इस बीच इंडिया ब्लॉक के भीतर सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई है। आज ही ब्लॉक के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है।

जिसमें सोरेन को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए। जिसमें एक बार फिर सत्ताधारी गठबंधन पर लोगों ने आस्था जताई। 81 में से 56 सीटें इंडिया ब्लॉक के खाते में गई जबकि एनडीए को 24 और अन्य के खाते में 1 सीट गई है। जेएमएम ने सबसे ज्यादा 34 सीटों पर जीत दर्ज की है।

वहीं कांग्रेस ने 16, राजद ने 4 और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी - लेनिनवादी) (लिबरेशन)- सीपीआई (एमएल) (एल) ने 2 सीटों पर कब्जा जमाया। एनडीए गठबंधन को झारखंड चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है। एनडीए को कुल 24 सीटें मिली। जिसमें बीजेपी ने 21, आजसू, जेडीयू और लोजपा रामविलास ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। 

Global Bharat Global Bharat TV Global Bharat News Global Bharat Hindi News Global Bharat TV Global Bharat TV News Global Bharat TV Hindi News

Description of the author

Recent News