प्रेमिका संग कार में बैठा पति, बीवी बोनट पर चढ़ गई; पति ने दौड़ाई गाड़ी, फिर हुई जमकर पिटाई!

Amanat Ansari 07 Jun 2026 08:27: PM 1 Mins
प्रेमिका संग कार में बैठा पति, बीवी बोनट पर चढ़ गई; पति ने दौड़ाई गाड़ी, फिर हुई जमकर पिटाई!

बरेली: इश्क की जंग इतनी भयंकर कि पत्नी जान पर खेल गई. बरेली जिले के भमोरा क्षेत्र में एक पति अपनी प्रेमिका के साथ कार में रोमांस कर रहा था, तभी उसकी पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. गुस्से में पत्नी कार की बोनट पर चढ़ गई, लेकिन पति ने बीच सड़क पर गाड़ी तेज दौड़ा दी.

शाम करीब 7 बजे देवचरा चौराहे पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खड़ी महिला ने अचानक अपने पति को कार में दूसरी महिला (प्रेमिका) के साथ देख लिया. पत्नी ने तुरंत शोर मचाया और कार के पीछे भागने लगी. फूलमंडी के पास स्पीड ब्रेकर पर कार जब धीमी हुई, तो गुस्साई पत्नी कार की बोनट पर चढ़कर लेट गई. यह देखकर पति ने बिना सोचे-समझे कार तेज गति से दौड़ा दी.

राहगीर इस डरावने नजारे को देखकर हैरान रह गए. कुछ साहसी लोगों ने बाइक से पीछा किया और लगभग 200 मीटर आगे देवचरा-बल्लिया रोड पर कार को रुकवा लिया. लोगों ने पति को कार से बाहर निकालकर जमकर पिटाई की.

पति अपनी प्रेमिका के साथ किसी तरह वहां से भाग निकला. सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला बोनट पर लटकी हुई नजर आ रही है और कार तेज रफ्तार से दौड़ रही है.

Wife Husband UP Police love affair

Recent News