साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता! पुलिस ने ऐसे दबोचा... वीडियो देखकर हंसी भी आ रही है और हैरानी भी!

Amanat Ansari 07 Jun 2026 10:39: PM 1 Mins
साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता! पुलिस ने ऐसे दबोचा... वीडियो देखकर हंसी भी आ रही है और हैरानी भी!

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय नेता की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आरोपी नेता पुलिस से बचने के लिए इतना अनोखा तरीका अपनाया कि देखने वाले भी हैरान रह गए.

क्या है पूरा मामला?

TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर आवास योजना में कथित कटमनी (कमीशन) वसूलने का आरोप है. इसके अलावा 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा के मामलों में भी उनका नाम जुड़ा है. पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो नेता गायब थे.

बाद में सूचना मिली कि वे इलाके की एक कपड़े की दुकान में छिपे हुए हैं. जब पुलिस दुकान के अंदर घुसी तो स्टोर रूम में साड़ियों के विशाल ढेर नजर आए. पुलिस को शक हुआ और जब उन्होंने कुछ साड़ियों के बंडल हटाए तो अंदर ब्रह्मानंद चक्रवर्ती सिमटकर छिपे हुए मिल गए.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस वाले साड़ियों का ढेर हटाते हैं और नीचे से TMC नेता बाहर निकलते हैं. यह पूरा दृश्य बेहद फिल्मी और हास्यास्पद है, जिसे लोग शेयर कर रहे हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने ब्रह्मानंद चक्रवर्ती को साड़ियों के ढेर से बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया. उन पर आरोपों की जांच चल रही है.

TMC Leader Arrest Howrah Police Brahmananda Chakraborty Cut Money

Recent News