1 घंटे में लड़के से प्यार, दिनभर साथ घूमे, रात में प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, पढ़ें बिहार को शर्मसार करने वाली कहानी...  

Rahul Jadaun 04 Apr 2025 07:06: PM 1 Mins
1 घंटे में लड़के से प्यार, दिनभर साथ घूमे, रात में प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, पढ़ें बिहार को शर्मसार करने वाली कहानी...   

Lakhisarai Crime News: बिहार के लखीसराय से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है. यहां एक लड़की को कुछ घंटे में ही युवक से प्यार हो जाता है, पूरा दिन दोनों साथ में घूमते हैं, और फिर रात में वो होता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी, रात होते ही लड़का अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को सुनसान इलाके में लेकर जाते हैं, जहां सब बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते हैं.

 नानी के घर रह कर पढ़ती थी लड़की

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र में हुआ है. जबकि युवती बेगूसराय की रहने वाली है. दरअसल 35 वर्षीय युवती सहरसा में अपनी नानी के घर रह कर पढ़ाई करती थी. बुधवार को युवती का घर में किसी बात पर झगड़ा हो जाता है, और वो नाराज होकर रेलवे स्टेशन चली जाती है. जहां वो ट्रेन में बैठ जाती है. इसी सफर के दौरान ट्रेन में युवती को एक लड़का मिलता है. दोनों के बीच बातचीत शुरू हो जाती है. थोड़ी देर में दोस्ती हो जाती है. और फिर इन्हीं बातों के दौरान युवती को युवक से प्यार हो जाता है. और इसी बात का फायद उठा कर युवक उसे लखीसराय रेलवे स्टेशन पर उतार लेता है. जिसके बाद वो दिन भर युवती को लखीसराय में घुमाता है.

झोपड़ी में युवती के साथ दुष्कर्म

जब रात होती है तो युवक उसे एक झोपड़ी में ले जाता है. जहां उसके दोस्त भी मौजूद होते हैं. इस दौरान वो सभी लोग बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म करते हैं. इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो जाते हैं. तब युवती किसी तरह से कबैया थाने पहुंचती है और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाती है.

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

पुलिस मुकदमा दर्ज होते ही तुरंत एक्शन मोड में आ जाती है, ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लिया जाता है. तो वहीं SDPO शिवम कुमार ने भी बताया है कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा.

 

bihar news gang rape in bihar bihar crime bihar police rape news

Recent News