कलयुग में कब कौन किस रिश्ते को तार-तार कर दे ये कहा नहीं जा सकता, इसी का उदाहरण कौशांबी जिले की ये घटना है, जिसमें एक भांजा अपनी मामी के प्यार में ऐसा पागल हुआ कि उसने मामा के हंसते-खेलते परिवार को शमशान में तब्दील कर दिया. और खून के रिश्तों को बूल कर अपने ही मामा की हत्या कर डाली
खबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी से है जहां रहने वाला आकाश अपनी मामी से प्यार करने का दावा करता था, वो अपनी हवस के आगोश में आकर इतना भी भूल चुका था कि मामी भी मां के ही समान होती है. लेकिन आकाश रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रख चुका था, और मामी के प्यार में पूरी तरह से पागल हो चुका था. लेकिन आकाश को इस प्रेम कहानी का सबसे बड़ा विलन अपना मामा लगता था. आकाश सोचता था कि मामा की वजह से ही वो मामी के साथ नहीं रह सकता. इसी सोच ने आकाश के मन में अपने मामा के प्रति नफरत भर दी. आकाश समझ चुका था कि अगर मामी को हासिल करना है तो पहले मामा को बीच से हटाना पड़ेगा. अपनी इसी जहरीली सोच की वजह से आकाश ने मामा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.
दोस्तों के साथ मिलकर ली मामा की जान
मामा की जान लेने का प्लान जब आकाश बना रहा था तो उसने अपने दोस्तों के साथ भी इस काले कारनामे का जिक्र किया. और वो लोग भी इस पाप के भागीदार बनने के लिए तैयार हो गए. अपने इन्हीं दोस्तों के साथ मिलकर आकाश ने प्लान बनाया और मामा पर हमला करके उसकी हत्या कर डाली, आकाश को लगा कि अब उसके और मामी के बीच की दीवार खत्म हो चुकी है, लेकिन यहां कानून ने आकाश के इस मंसूबे को साकार नहीं होने दिया, और अपने मामा की हत्या करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया.
दो बार मामी के साथ भाग चुका है आकाश
मामा की जान लेने का फैसला आकाश ने यूं ही नहीं किया, बल्कि ये पहले भी रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर चुका था. इस हादसे से पहले भी आकाश और उसकी मामी दो बार घर से भाग चुक थे. जिसकी वजह से मामा की समाज में काफी बदनामी भी हुई थी. यही वजह थी कि मामा ने भरी पंचायत में आकाश को खूब जलील किया था. पंचायत में हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए आकाश ने अपने ही मामा की जान ले ली. हालांकि इस हत्याकांड में आकाश की मामी का कोई रोल है या नहीं इस पहलू पर भी पुलिस अभी जांच कर रही है.