नई दिल्ली: पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले के बाद से भी भारत सरकार लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है. एक के बाद एक कई कड़े फैसले पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार द्वारा लिये जा रहे हैं. पहले पाकिस्तान का पानी रोक कर वाटर बम फोड़ा और अब आतंक के आका पाकिस्तान के ऊपर भारत सरकार ने डिजिटल स्ट्राइक कर डाली है. दरअसल पाकिस्तानी मीडिया लगातार भारत के खिलाफ साजिश के तहत अफवाहें फैला रही थी, जिसके मद्देनजर मोदी सरकार ने पाकिस्तानी सरकार और मीडिया के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में बैन कर दिया है. जिसके बाद कई पाकिस्तानी मीडिया चैनल भारत में दिखना बंद हो चुके हैं.
पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक
पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से लगातार कई तरह के प्रोपगेंडा फैलाए जा रहे थे. जिस पर भारत सरकार ने पूरी तरह से सख्ती दिखाई है. अब इस एक्शन के बाद से कई पाकिस्तानी चैनल भारत में शो नहीं हो रहे हैं. इससे पहले पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल एक्स को भी भारत में बैन कर दिया गया था. ये फैसला CCS की मीटिंग के बाद लिया गया था. सरकार के इस कदम के बाद भारतीय यूज पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक्स पर एक्सेस नहीं कर पाएंगे. भारत के इस कदम को राजनीतिक और राजनयिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत से दुश्मनी रखने वाले देश से हमारा कोई संबंध नहीं हो सकता है. और भारत के खिलाफ किसी भी तरह के विदेशी दुष्प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या भी घटाई
भारत सरकार इससे पहले पाकिस्तानी उच्चायोग को भी निर्देश दे चुका है कि 1 मई तक वो अपने कर्मचारियों की संख्या 30 करे, फिलहाल पाकिस्तानी उच्चायोग में 55 लोगों का स्टाफ है. जिसे कम करने का स्पष्ट निर्देश भारत सरकार की तरफ से दिया गया है.
बता दें कि ये सारी कार्रवाई पहलगाम की उस घटना के बाद की जा रही हैं जिसमें 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों भारतीय हिन्दू पर्यटकों को बेरहमी के साथ मार दिया था. भारतीयों को मारने से पहले आतंकवादियों ने उनका धर्म पूछा था, कलमा पढ़वाया था. फिर उन लोगों में से हिन्दुओं को छांट कर उनकी हत्या कर दी गई थी.