Kerala sex racket: केरल पुलिस ने गुरुवार को बताया कि देश में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को कर्यावत्तोम से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं उस गिरोह के साथ रह रही थीं, जो क्षेत्र में वेश्यावृत्ति (Prostitution) से जुड़ा हुआ माना जा रहा है.
केरल एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए, कझाकूट्टम पुलिस ने बुधवार रात कर्यावत्तोम में एक किराए के मकान पर छापा मारा. दो बांग्लादेशी महिलाओं के अलावा, छापे के दौरान छह अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया.
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने इस महीने की शुरुआत में डॉक्टर बनकर खुद को प्रस्तुत करते हुए यह घर किराए पर लिया था. पुलिस ने बताया कि अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. एक मामला दो बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ अवैध ठहराव (Illegal stay) का है, जबकि दूसरा मामले वेश्यावृत्ति गतिविधियों से संबंधित है.
पुलिस ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम के एक स्पा से दो अन्य बांग्लादेशी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने राज्य में जाली दस्तावेजों और पहचान पत्रों का इस्तेमाल करके अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.