मिर्ज़ापुर सीरीज का इंतज़ार फैंस को बेसब्री से है. कुछ दिनों पहले ही मिर्जापुर सीजन 3 का ट्रेलर लांच हुआ है. जिसके बाद फैंस में एक्ससाइटमेंट और बढ़ गई है. ट्रेलर को देखकर ही समज आ रहा है कि इस बार का एंटरटेनमेंट डोस काफी ज्यादा होने वाला है. कुछ दिनों पहले ही फिल्म के मेकर्स ने ये एलान किया था कि ये सीरीज 5 जुलाई को रिलीज़ होगी जिसके बाद से लगातार मिर्ज़ापुर को लेकर पोस्टर्स भी जारी किए गए. जिसको देखकर ये लगा रहा है कि इस बार इस सीरीज का खेल तगड़ा होने वाला है. क्योंकि ट्रेलर में गुड्डू, कालीन भैया, गोलू, शरद शुक्ला, त्यागी परिवार सभी का अंदाज़ बदला हुआ नज़र आ रहा है. लेकिन इसी बीच खबर आई कि इस बार मिर्ज़ापुर में कुछ किरदार ऐसे भी हैं जो आपको नज़र नहीं आएंगे.
देखा जाये तो मिर्जापुर सीजन 1 और 2 में बहुत से किरदार नजर आए थे. लेकिन सीजन 2 में ऐसा देखा गया कि गोलू और गुड्डू पंडित अपनी बहन और बीवी की मौत का बदला लेने के लिए मुन्ना भैया को मार देते हैं.. लेकिन कालीन भैया वहां से भाग जाते हैं. लेकिन इस बार ऐसा बताया जा रहा है कि सीजन 3 में कालीन भैया घायल शेर की तरह वापसी करेंगे, हो सकता है कि इस बार मुन्ना भैया आपको सीजन 3 में देखने को न मिले.
साथ ही ये तीन किरदार बबलू पंडित जिसमें (विक्रांत मैसी), मुन्ना भैया, (दिव्येंदु शर्मा), स्वीटी गुप्ता (श्रिया पिलगांवकर) भी सीजन 3 में नहीं दिखेंगी.
हालांकि अभी तक सिर्फ ऐसी अटकले ही लगाईं जा आरही है कि ये 4 किरदार इस बार के सीजन 3 में नज़र नहीं आएंगे... क्योंकि ये चारों किरदार इस बार के टीज़र में नज़र नहीं आये. न ही ये तीनों किरदार इस बार सीजन 3 को लेकर कोई एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं और न ही कहीं प्रमोशन में दिहाई दे रहे हैं.. ऐसे में ये कन्फर्म माना जा रहा है कि मिर्जापुर सीजन 3 में ये चारों किरदार नहीं नज़र आयंगे.

आपको बता दें कि इस बार के मिर्ज़ापुर सीजन 3 पर सबकी निगाजें टिकी हुई हैं. अहन इस सीजन में आदमियों ने अपना दमखम दिखाया वहीं इस बार कई एक्ट्रेसेस अपना जलवा दिखने मिर्ज़ापुर के इस सीजन में आ रही हैं. बता दें कि मिर्जापुर सीजन 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. अब ये तो सीजन आने के बाद ही पता चलेगा कि इस बार के सीजन में क्या नया है और क्या पुराना.