मिर्जापुर में वेब सीरीज स्टाइल में देशी कट्टे से गोली मारकर अधिवक्ता की हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Global Bharat 11 Apr 2026 11:49: AM 2 Mins
मिर्जापुर में वेब सीरीज स्टाइल में देशी कट्टे से गोली मारकर अधिवक्ता की हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मिर्जापुर वेब सीरीज की तरह देशी तमंचे से अधिवक्ता की हत्या की गई है. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता की घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दिया. गोली मारने के बाद दोनों फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई. हत्या का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जहां एक आरोपी बाइक पर बैठा हुआ है और दूसरा आरोपी तमंचे से गोली मारता हुआ नजर आ रहा है. 

विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पूर्व प्रधान व प्रधानमंत्री अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू उम्र 40 वर्ष शहर में रहते थे. कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा स्थित सदभावना नगर कॉलोनी में कई सालों से रह रहे थे. शनिवार को सुबह प्रतिदिन की भांति मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे. टहलकर वापस घर जा रहे थे. इस दौरान सदभावना नगर चौराहा के पास बाइक सवार दो लोग पहुंचे, इसमें से एक तमंचा लिया हुआ था. जबतक कुछ समझ पाते, तबतक तमंचे से सीने पर फायर कर दिया. गोली लगने के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. 

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

देशी तमंचे से फिल्मी स्टाइल में हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में सफेद रंग का शर्ट पहना हुआ युवक पहले से ही लोड तमंचे से एक गोली मारता हुआ नजर आ रहा है. वहीं, दूसरा युवक बाइक स्टार्ट करता हुआ दिखाई दे रहा है. हत्या के बाद गोली चलाने वाला युवक तमंचे को डिग्गी में रखता है और फरार हो जाता है. 

चली आ रही है पुरानी रंजिश

घटना की सूचना के बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंच गई. एसपी ने घटना का बिंदुवार जांच की. वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है. जानकारी के मुताबिक एक हत्यारोपी मृतक के गांव का रहने वाला है. पहले से ही आपसी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते गोली मारकर हत्या किया गया है. परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है. जल्द ही उनतक पहुंचा जाएगा. कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Mirzapur News Advocate Murder Mirzapur Breaking News Mirzapur Crime News Mirzapur Court News मिर्ज़ापुर न्यूज अधिवक्ता हत्या मिर्जापुर ब्रेकिंग न्यूज मिर्जापुर क्राइम न्यूज मिर्जापुर कचहरी न्यूज

Description of the author

Recent News