Anant Radhika Wedding : अंबानी परिवार की शादी में शामिल होने को लेकर आलिया ने कहा- 'सर्कस है...' सोशल मीडिया पर कमेंट वायरल!

Global Bharat 10 Jul 2024 05:21: PM 1 Mins
Anant Radhika Wedding : अंबानी परिवार की शादी में शामिल होने को लेकर आलिया ने कहा- 'सर्कस है...' सोशल मीडिया पर कमेंट वायरल!

अनंत अम्बानी और राधिका मर्चंट की शादी का इंतज़ार सबको है.. इस वक़्त शदी की रस्में चल रही हैं..12 जुलाई को अनंत और राधिका एक दूजे के होने वाले हैं.. इस शादी में कितने करोड़ खर्च होंगे क्या रस्में होंगी क्या खासियत होगी ये सब जानने को बेताब हैं. लेकिन कोई ऐसा है जिसे इस शादी में जाना जरूरी नहीं लगता.. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन है क्योंकि हर कोई इस शादी में शामिल है तो फिर वो कौन है ?

बता दें कि अनुराग कश्यप की बेटी आलिया का ये कहना है कि ये वेडिंग नहीं सर्कस है.. दरअसल रेड्डिट पर आलिया के कम्मंट्स लीक हो गए जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गयी. कमेंट था कि अम्बानी वेडिंग वेडिंग नहीं सर्कस है. मुझे हालांकि मज़ा आ रहा है स्टॉक करते हुए.

खबरों के मुताबिक आलिया ने कहा कि  उन्हें भी कुछ फक्शंस में इन्वाइट किया था,  लेकिन वो नहीं गयी. क्योंकि उनके लिए सेल्फ रेस्पेक्ट ज्यादा है किसी की शादी से ज्यादा... जैसे ही आलिया का ये कमेंट सोशल मीडिया पर  वायरल हुआ चर्चा तेज हो गयी. लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया इस कमेंट पर दे रहे हैं. यही नहीं आलिया का कहना था कि मुझे अमीर लोगों की लाइफ काफी आकर्षक लगती है मतलब ओह हमारे पास इतना पैसा है हम क्या करें..

जैसे ही आलिया का ये कमेंट वायरल हुआ लोगों ने कमेंट्स की भरमार शुरू कर दी. खेर आलिया के इस कमंट पर अब हर यूसर अपनी राय रख रहा है. अब बात अगर अनंत अंबानी की करें तो बस कुछ ही दिनों में अम्बानी परिवार में नयी बहु आने वाली है.. हालही में दोनों जोड़े की हल्दी सेरेमनी हुई जिसमे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के दिग्गज भी पहुंचे थे. हल्दी सेरेमनी में सलमान खान, रणवीर सिंह, सारा अली खान, अनन्य पांडेय हर कोई मौजूद था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हुआ था.

#anant ambani #radhika merchant #anant ambani wedidng #anurag kashyup #bollywood news #anant ambani latest news

Recent News