दिल्ली में बिहार के भाजपा नेताओं की बैठक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह बोले, जनता अब इन्हें नहीं देगी मौका

Global Bharat 22 Nov 2024 02:56: PM 1 Mins
दिल्ली में बिहार के भाजपा नेताओं की बैठक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह बोले, जनता अब इन्हें नहीं देगी मौका

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता अब एनडीए गठबंधन को मौका नहीं देने जा रही है.

दिल्ली में बिहार भाजपा नेताओं की बैठक को लेकर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कोई भी बैठक कर लें इससे 2025 में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

23 तारीख को परिणाम आ जाएंगे और पूरा देश देखेगा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में भी चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी इंडिया गठबंधन के बेहतर नतीजे आएंगे .

बिहार की जनता अब दोबारा इन लोगों को मौका नहीं देगी, इनकी सरकार जिस तरीके से चली है, बिहार के जनता त्रस्त हो गई है . इससे पहले दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर बिहार भाजपा के नेताओं की बैठक हुई.

गिरिराज सिंह ने बैठक की तस्वीरें सोशल साइट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "आज दिल्ली स्थित हमारे आवास पर पार्टी की कोर कमेटी की छोटी टोली की बैठक आयोजित की गई. इसमें संगठन के भविष्य की योजनाओं और कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई."

बैठक में सांसद संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार भाजपा के सह प्रभारी दीपक प्रकाश शामिल हुए. 

Global Bharat Global Bharat TV Global Bharat News Global Bharat Hindi News Global Bharat TV Global Bharat TV News Global Bharat TV Hindi News

Description of the author

Recent News