सोशल मीडिया पर आज कल एक फिल्म को लेकर काफी विवाद है.. लोग आधे आधे गुटों में बट गए हैं... पहले इस फिल्म की रिलीज़ डेट पर रोक लगाने की मान की गई थी. लेकिन अब इस फिल्म को मंजूरी मिल चुकी है... दरअसल हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो फिल्म है हमारे बारह की...इस फिल्म को 7 जून को रिलीज़ होना था लेकिन विवादों के चलते इस फिल्म को रोक दिया गया. आरोप था कि ये फिल्म इस्लामिक धर्म के खिलाफ और मुस्लिम महिलाओं का अपमान कर रही है. हालांकि अब इस फिल्म को हाईकोर्ट ने कुछ बदलावों के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी है.
इस फिल्म में केवल 3 बदलाव हैं, 3 डायलॉग हैं, जिन्हें म्यूट किया गया है. बाकी पूरी फिल्म वैसे ही दर्शकों को दिखाई जाएगी. फिल्म को लेकर कोर्ट ने पहले भी कहा था कि फिल्म में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कुछ नहीं है, लेकिन कुछ दृश्यों को लेकर आपत्ति हो सकती है. इसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपस में बात करके हल निकालने को कहा था. मंगलवार की सुनवाई में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कुछ डायलॉग्स को म्यूट करने के आदेश दिये थे. साथ ही कोर्ट ने इसके ट्रेलर पर ऐतराज जताते हुए निर्माता पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था. कोर्ट ने कहा कि ये फिल्म ट्रेलर से उलट है और एक अच्छा सामाजिक संदेश देती है.
कई विवादों के बाद आखिरकार इस मूवी को जब अनुमति मिली तब से ही मेकर्स में कास्ट में ख़ुशी की लहर है.. तो चलिए एक बार इस मूवी को लेकर चिढ़े विवाद पर नज़र डाल लेते हैं कि आखिर क्यों इस मूवी की रिलीज़ पर रोक थी...
दरअसल हमारे बारह का ट्रेलर 30 मई को रिलीज करने के बाद महज 24 घंटे में हटा दिया गया था क्योंकि जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर बनी इस फिल्म के कुछ दृश्यों और डायलॉग्स पर आपत्ति थी. आरोप था कि फिल्म मुस्लिम समुदाय का अपमान करती है. फिल्म का पोस्टर भी 5 अगस्त को जारी किया गया था, उस पर भी सवाल उठे थे.
खबरों के मुताबिक ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने भी आरोप लगाया था कि फिल्म का नाम हम दो हमारे बारह था. जो बाद में हमारे बारह किया गया. इसमें ख़ास कर मुस्लिम समाज को निशाना बनाया गया. फिल्म का उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना है और विवाद खड़ा करना है...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर और टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म के कलाकरों को भी धमकी मिल रही थीं. इसके बाद अभिनेता अन्नू कपूर ने डायरेक्टर और निर्माता के साथ सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात उन्होंने रक्षा की मांग की थी.