BJP के राष्ट्रीय महासचिव ने नेहरू, मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार को बताया पाकिस्तान का दूत 

Global Bharat 09 May 2024 06:19: PM 1 Mins
BJP के राष्ट्रीय महासचिव ने नेहरू, मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार को बताया पाकिस्तान का दूत 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला पर बड़ा आरोप लगाया है. तरूण चुघ ने कहा कि POK की इंच-इंच भूमि भारत की भूमि है, जो देश के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री ने कहा है वो एक दम सच है और 140 करोड़ भारतीयों की आवाज है, लेकिन दुर्भाग्य है कि INDI गठबंधन और कांग्रेस के सहयोगी फारूक अब्दुल्ला भारत में पाकिस्तान के दूत की भूमिका अदा कर रहे हैं.

तरूण चुघ ने कहा कि नेहरू, मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार कभी चीन का गाना गाते हैं तो कभी पाकिस्तान का गाना गाते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर को एक नई राह दी है. आपने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद की राजधानी बना दिया था, पीएम मोदी ने उसे पर्यटन की राजधानी बनाया है. 

फारूक ने पाकिस्तान को लेकर दिया था विवादित बयान 

दरअसल, बीते दिनों फारूक अब्दुल्ला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी ‘पीओके का भारत में विलय होगा’ पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं और उसके पास भी परमाणु बम हैं जो हम पर गिरेंगे.

वहीं फारूक अब्दुल्ला के ताजा बयान की बात करें तो जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और बारामूला लोकसभा सीट से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कश्मीर के हालातों का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि कश्मीर निश्चित रूप से बदल गया है, तबाही बढ़ गई है. जिसके बाद उमर के पिता फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी और भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी की है.

Recent News