ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं? कुछ लोग कहते हैं कि खुले तौर पर बेशक कांग्रेस के नेता ये कहते हैं कि ये वायरल ख़बरें गलत हैं, पर इसमें कुछ तो दम दिखता है? लोग जानना चाहते हैं कि क्या सुशील शिंदे की बेटी प्रणीति से Rahul Gandhi, की शादी हो सकती है? महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान अगर एक वीडियो हर फोन में पहुंचा तो वो ये वाला वीडियो है, दरअसल ये वाला वीडियो पुराना है, कहा जाता है कि Rahul Gandhi, ने जब भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी उस वक्त का वीडियो है लेकिन अब क्यों वायरल हो रहा...ये आप तब समझ पाएंगे जब आप जानेंगे कौन हैं Praniti Shinde जिनकी बात हो रही है? जैकी यादव नाम के X हैंडल से लिखा जाता है कि
सोशल मीडिया ख़ासतौर पर YouTube पर एक अफ़वाह बहुत तेज़ी से फैल रही है कि Rahul Gandhi, और Praniti Shinde शादी करने वाले हैं...यह अफ़वाह पहले छोटे- बड़े YouTube channel व्यूज के लिए उड़ाते थे मगर अब कुछ गंभीर पत्रकार भी ऐसी बातें करने लगे हैं। Praniti Shinde महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और UPA सरकार में रहे गृह मंत्री Sushil Kumar Shinde की बेटी हैं। अभी Praniti Shinde ख़ुद भी महाराष्ट्र के सोलापुर से सांसद हैं। अब तक इन दोनों लोगों की शादी की कोई भी ख़बर नहीं है, आपको जो भी सुनने को मिले उसे मात्र एक अफ़वाह मानकर चलें।
ये पोस्ट साल 2024 का ही है! ऐसे कई सवाल मीडिया में तैर रहे हैं, लेकिन एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें दो वरिष्ठ पत्रकार भी शादी की संभावना पर बात करते हैं, वीडियो का हिस्सा थोड़ा सा लगेगा! कहा जाता है कि Rahul Gandhi, ने शादी से पहले ही कई बार इनकार किया है...उनकी शादी को लेकर कोई ख़ास दिलचस्पी नहीं रही है,
ये वीडियो इसलिए वायरल किया जा रहा है क्योंकि सुशील शिंदे कांग्रेस के बड़े नेता हैं, कांग्रेस सरकार में बड़े मंत्रालय को संभाल चुके हैं, दूसरी बात कि प्रणीति और राहुल की उम्र लगभग एक जैसी है, दोनों ने शादी नहीं की है! इसलिए ऐसे कई सवाल इन बातों को जन्म देते हैं! कांग्रेस में Praniti Shinde का कद हमेशा से बड़ा रहा, वजह क्या सिर्फ इतनी है कि पिता बड़े नेता थे या फिर कोई और बात है?
9 दिसंबर 1980 को जन्मी Praniti Shinde ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. मुंबई यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से LLB की है. 2009 में कांग्रेस की टिकट पर Praniti Shinde ने पहली बार सोलापुर सिटी सेंट्रल से चुनाव जीता था.इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 में चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई. Rahul Gandhi, की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान Praniti Shinde को अमरावती जोन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी. वो केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का हिस्सा भी रही हैं. केरल के वायनाड से ही Rahul Gandhi, ने दो बार चुनाव लड़ा!
सियासी तौर पर राजनीतिक कनेक्शन मीडिया में मिलते हैं, लेकिन दोनों की क्या सच में दोस्ती है इसका कोई प्रूफ मीडिया के पास नहीं है...Rahul Gandhi, की उम्र फिलहाल 54 साल है! जबकि Praniti Shinde की उम्र 43 साल है...हालांकि एक पॉडकास्ट के दौरान खुद Praniti Shinde ने ये कबूल किया था कि शादी की ये ख़बरें बिल्कुल गलत हैं, लेकिन लोग हैं कि मानते नहीं, लोग ये वाला वीडियो ज़ूम करके बार बार देख रहे हैं!