गोरखपुर के सांसद रवि किशन जब चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त थे, तब एक महिला लखनऊ पहुंचती है और उन पर सनसनीखेज आरोप लगाती है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे और रवि किशन के घर उनकी पत्नी ने क्या किया होगा, इसका अंदाजा तो आप खुद लगा सकते हैं. पब्लिक को तो शुक्लाजी ये कहकर समझा सकते हैं कि चुनावी दौर में मुझे बदनाम करने के लिए ये सब किया जा रहा है, लेकिन पत्नी को क्या जवाब देंगे, क्योंकि मुंबई वाली महिला का खुलासा हिला देने वाला है.. पहले आप भी उस महिला का बयान जानिए, फिर पूरी बात बताते हैं.
'1995 में मुम्बई में वह पत्रकारिता करती थी. वह एक इवेंट में गई थी, जहां उसकी मुलाकात रवि किशन से हुई थी. तभी से दोनों साथ में थे. 1996 में परिवार और दोस्तों के सामने मंगलसूत्र और सिंदूर लगाकर रवि किशन ने शादी की थी. यह शादी मुंबई में ही हुई थी. महिला का दावा है कि रवि किशन और उसकी एक बेटी भी है. अब जल्द ही कोर्ट में हक पाने के लिए जाएंगी और बेटी को उसका हक दिलाएंगी.'
इसके आगे महिला ये भी दावा करती है कि एक साल से रवि किशन ने बातचीत बंद कर रखी है, तो सवाल है कि क्या रवि किशन का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. अब तक तो रवि किशन के फैंस यही जानते हैं कि साल 1996 में रवि किशन ने प्रीति से शादी रचाई थी, और उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं,, लेकिन मुंबई से लखनऊ पहुंची महिला ने जो दावा किया, उसे सुनकर सब दंग रह गए, कोई कहने लगा कि अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं तो वहीं कोई कहने लगा कि ये सब चुनावी बातें हैं.
सिर्फ महिला ही नहीं महिला के साथ पहुंची लड़की भी ये कहती है कि मुझे कभी पिता का प्यार नहीं मिला. वह घर आते थे. उनसे मुलाकात होती थी, लेकिन वह चले जाते थे. ज्यादा समय के लिए नहीं रुकते थे. उनसे मेरी कई बार बात हुई लेकिन उन्होंने कभी मेरी मदद नहीं की. पिछली बार मुझे 10 हजार रुपये की जरूरत थी. मैंने उनसे पैसों की मांग की. लेकिन, उन्होंने मुझे पैसे नहीं दिए. इसके अलावा एक बार मैंने उनसे फिल्मों में आने की बात की और एक डायरेक्टर से बात करने के लिए कहा था. खैर, उन्होंने वहां भी मेरी कोई मदद नहीं की थी. मैंने एक फिल्म बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता के साथ की है. जिसमें मैंने उनकी बेटी का किरदार निभाया था. इस फिल्म के लिए भी मुझे ऑडिशन देना पड़ा था. ऑडिशन के बाद मुझे यह फिल्म मिली थी. मेरे पिता ने कभी मेरी कोई मदद नहीं की, हालांकि सच क्या है, अब ये तलाश पुलिस को करना है क्योंकि देश ने कई सफेदपोशों के कई रिश्ते देखे हैं और कई बार ऐसे दावे गलत भी साबित हुए हैं, आप इस महिला के आरोपों पर क्या कहेंगे, कमेटं कर बता सकते हैं.