दहेज लोभी ने पत्नी को दोस्तों के सामने परोसा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

Amanat Ansari 23 Nov 2025 10:19: AM 1 Mins
दहेज लोभी ने पत्नी को दोस्तों के सामने परोसा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

UP Crime News: लखनऊ के वजीरगंज इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक हैवानियत भरी वारदात सामने आई है. एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ जो किया, उसे सुनकर रूह कांप जाएगी. शादी 14 अक्टूबर 2022 को हुई थी. शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन जल्द ही पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए ताने देने शुरू कर दिए. विरोध करने पर आए दिन मारपीट, भूखा रखना और गालियाँ देना आम हो गया. पत्नी को लगने लगा कि उसे इंसान नहीं, सिर्फ़ एक सौदा समझा जा रहा है.

सबसे भयावह घटना तब हुई जब एक दिन पति घर लौटा और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पत्नी को पिला दिया. महिला कुछ ही मिनटों में बेहोश हो गई. तभी पति ने अपने तीन-चार दोस्तों को घर बुलाया. सबने मिलकर बेहोशी की हालत में उसके साथ घिनौना कृत्य किया और पूरी हरकत का अश्लील वीडियो-फोटो भी बना लिया. जब महिला को होश आया और उसने विरोध किया तो पति ने उसे बुरी तरह पीटा और कहा, ''अगर मुंह खोला तो ये वीडियो पूरे इंटरनेट पर डाल दूंगा. तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा.'' उसका मोबाइल छीन लिया, हर कदम पर नजर रखी जाती थी.

तंग आकर महिला मायके चली गई. जवाब में पति ने मायके का मकान ही बेच दिया. जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने बदला लिया. उसने महिला की कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए, जिससे उसकी इज्जत को और गहरा आघात लगा. आखिरकार महिला ने हिम्मत जुटाई और वजीरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने पति और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, महिला की गरिमा भंग करने, नशीला पदार्थ पिलाने, आपराधिक धमकी और IT एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. FIR होते ही सारे आरोपी फरार हो गए.

पुलिस की टीमें छापे मार रही हैं. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और चैट रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. महिला का मेडिकल कराया जा रहा है. इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा. यह मामला सिर्फ़ एक शादीशुदा जोड़े की कहानी नहीं, बल्कि औरत के खिलाफ बढ़ती बर्बरता का खौफनाक चेहरा है.

Crime News UP Crime Lucknow Crime Dowry Crime Lucknow Dowry Crime

Recent News