नई दिल्ली: सिर्फ 15 दिनों के अंतराल में दो दिग्गज अभिनेताओं का निधन. पहले मुश्ताक खान और फिर नाना पाटेकर. लेकिन फैंस उन्हें नाना और मुश्ताक के रूप में नहीं, बल्कि ‘वेलकम’ के उदया शेट्टी और बल्लू के रूप में याद कर रहे हैं. एक फैन ने X पर लिखा, ''Ballu is waiting for Uday bhai in heaven.'' इस एक लाइन ने पूरे फिल्मी जगत और दर्शकों के दिलों को छू लिया.
2007 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम में नाना पाटेकर ने उदया शेट्टी का किरदार निभाया था गुस्सैल, शॉर्ट-टेम्पर्ड डॉन, जो अपराध की दुनिया छोड़कर सम्मानजनक जिंदगी जीना चाहता था. मुश्ताक खान उनके वफादार और बेहद कॉमिक साथी बल्लू बने. दोनों की जोड़ी फिल्म की जान बन गई.
खासकर वह सीन जब बल्लू बताता है कि उदया ने गुस्से में हॉकी स्टिक से उसकी टांग तोड़ दी थी, फिर इलाज करवाकर नकली टांग लगवाई. बाद में पता चलता है कि टांग कभी टूटी ही नहीं थी. ये डायलॉग और सीन आज भी लोगों की जुबान पर हैं. मुश्ताक खान का 24 सितंबर 2026 को लीवर कैंसर से निधन हो गया. वे मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज करा रहे थे. उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने यह जानकारी दी.
करीब पांच साल पहले उन्हें कैंसर का पता चला था, जो हाल में फिर से रिलैप्स हो गया था. इसके कुछ दिनों बाद नाना पाटेकर का गोवा स्थित घर में सीवियर चेस्ट पेन के बाद निधन हो गया. डॉक्टर शेखर सालकर के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे नाना ने दोस्त को बताया कि बाईं तरफ सीने में दर्द हो रहा है.
दोस्त पहुंचा तो वे बेहोशी की हालत में थे. अब फैंस सोशल मीडिया पर उदया भईया और बल्लू की यादें ताजा कर रहे हैं. कई यूजर्स लिख रहे हैं कि स्वर्ग में भी बल्लू उदया भईया के साथ खड़ा होगा. फिल्म ‘वेलकम’ भले ही सालों पुरानी हो, लेकिन उदया और बल्लू की जोड़ी आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है. और अब जब दोनों अभिनेता दुनिया छोड़ चुके हैं, तो फैंस का ये ट्रिब्यूट और भी भावुक कर देने वाला है.