''ईविल डेड...'' नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का तीखा रिएक्शन, परिवार को दी संवेदना

Amanat Ansari 08 Oct 2026 05:47 PM 1 Mins
''ईविल डेड...'' नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का तीखा रिएक्शन, परिवार को दी संवेदना

मुंबई: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने खबर को “ईविल डेड” कहकर संबोधित किया और कहा कि वे अभी अपना रिएक्शन सोचकर देंगी. तनुश्री ने वीडियो में कहा, ''मैंने सुना है. मुझे खबर मिल गई है. आज मेरा काम का दिन है.

मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और उसी पर फोकस करना चाहती हूं. यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है... मेरा पूरा दिन प्लान था. लाइव और कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी. अब मुझे चिंता है कि शाम को सारी मीडिया ‘ईविल डेड’ पर ही फोकस करेगी. इसलिए जब मुझे समझ आएगा कि कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए, तब दूंगी. परिवार के प्रति निश्चित रूप से संवेदनाएं.''

2018 के #MeToo आंदोलन के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिन्हें नाना ने हमेशा खारिज किया था. उनके निधन के बाद यह प्रतिक्रिया चर्चा में है. नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था.

Nana Patekar death Tanushree Dutta Evil Dead Tanushree video

Recent News