गणेश पूजा करने के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आए आमिर खान, तस्वीरें वायरल...

Global Bharat 09 Sep 2024 04:50: PM 1 Mins
गणेश पूजा करने के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आए आमिर खान, तस्वीरें वायरल...

फिल्म जगत के लोग धूम-धाम से गणेश चतुर्थी मना रहे हैं. इस बीच अभिनेता आमिर खान ने भी अपनी बहन निखत उनके पति संतोष हेगड़े के घर पर अपने बेटे आजाद खान के साथ पूजा समारोह में शामिल हुए. सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं. वहीं इन फोटोज को देखकर लोग आमिर खान पर जमकर बरस पड़े हैं और भलाबुरा कह रहे हैं.

फोटो में आमिर खान ब्लू कुर्ते और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं और पूरी तरह से पूजा में लीन नजर आ रहे हैं. आमिर खान के साथ उनके छोटे बेटे आजाद खान दिखाई दे रहे हैं. वह भी पूजा में पूरी तरह से लीन नजर आ रहे हैं. हालांकि अमिर खान का यह अवतर सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने अभिनेता को घेरना शुरू कर दिया.

लोग आमिर खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. लोग आमिर खान को तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई यूजर प्लीज हिन्दू बनने का ड्रामा बंद करो लिख रहे हैं तो कोई इसे इस्लाम के खिलाफ बता रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आमिर ने गणेश पूजा की हो. इससे पहले आमिर खान 7 सितंबर को अंबानी निवास पर गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे.

इस दौरान आमिर के साथ उनके बेटे जुनैद खान और आजाद खान भी थे. साथ ही आमिर खान हर वर्ष गणेश चतर्थी त्योहार को धूम-धाम से मनाते हैं. बता दें कि आमिर खान की बहन निखत की शादी संतोष से हुई है, जो पुणे स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी के सीईओ रह चुके हैं और हाल ही में रिटायर्ड हुए हैं. वह भी हर वर्ष धूम-धाम से गणेश चतुर्थी त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं.

यह पहली बार नहीं है कि आमिर खान को ट्रोल किया गया हो. इससे पहले कई बार आमिर खान ट्रोल हो चुके हैं. खासकर हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे पर. आमिर खान की जब पीके फिल्म आई थी, उस समय भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. साथ ही एक्स वाइफ के साथ का एक किस्सा शेयर करने पर पर भी लोगों ने आमिर खान को खूब ट्रोल किया था.

Recent News