जम्मू-कश्मीर में AAP के एक मात्र विधायक ने अब्दुल्ला की पार्टी को दिया समर्थन

Global Bharat 11 Oct 2024 05:12: PM 1 Mins
जम्मू-कश्मीर में AAP के एक मात्र विधायक ने अब्दुल्ला की पार्टी को दिया समर्थन

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव संपंन्न होने के बाद जम्मू कश्मीर नेशन कॉनफ्रेंस (JKNC) और कांग्रेस (Congress) में अनबन की खबर मिल रही है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के आम आदमी पार्टी (AAP) के एक मात्र विधायक ने अब्दुल्ला की पार्टी को समर्थन दे दिया है. AAP ने शुक्रवार को कहा कि वह केंद्र शासित प्रदेश में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में एनसी-कांग्रेस गठबंधन (NC-Congress alliance) के विजयी होने के बाद JKNC को समर्थन देगी. पार्टी के द्वारा उपराज्यपाल को समर्थन का औपचारिक पत्र सौंपा गया है. बता दें कि जम्मू और कश्मीर में AAP का एक विधायक है.

पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने भाजपा के गजय सिंह राणा के खिलाफ डोडा विधानसभा क्षेत्र में 4538 मतों से जीत हासिल की थी. जम्मू और कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने 48 सीटें जीतकर केंद्र शासित प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल किया, जिसमें JKNC ने 42 और कांग्रेस ने 6 सीटें हासिल की. गुरुवार को JKNC ने सर्वसम्मति से उमर अब्दुल्ला को अपने विधायक दल का नेता चुना.

इस दौरान JKNC के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल की बैठक हुई और विधायक दल ने अपने नेता का फैसला किया है. मुझ पर भरोसा जताने, मुझ पर भरोसा करने और मुझे राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करने का मौका देने के लिए मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों का दिल से आभारी हूं. उन्होंने कांग्रेस के साथ उनके समर्थन पत्र के लिए चल रही चर्चाओं का भी जिक्र किया.

अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस से समर्थन पत्र प्राप्त करने के लिए बातचीत चल रही है. चार निर्दलीय विधायकों ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भावी सरकार सभी नागरिकों के लिए काम करेगी, जिसमें भाजपा को वोट देने वाले और मतदान से दूर रहने वाले लोग भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हम उन लोगों से बदला लेने वाले नहीं हैं जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया.

आने वाली सरकार में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, भाजपा और यहां तक ​​कि वे लोग भी शामिल होंगे जिन्होंने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. श्रीनगर में केवल 20 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया - क्या हमें शेष 80 प्रतिशत लोगों को नजरअंदाज कर देना चाहिए? वे भी शासन के लाभों के हकदार हैं. इसी तरह, जम्मू के लोग, जिन्होंने भाजपा को वोट दिया, उन्हें भी सरकार से लाभ पाने का अधिकार है.

Jammu Kashmir Election Results AAP support National Conference Mehraj Malik AAP Omar Abdullah

Description of the author

Recent News