केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर संजय सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किस बात को लेकर साजिश की बात कही...

Global Bharat 13 Jul 2024 04:19: PM 1 Mins
केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर संजय सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किस बात को लेकर साजिश की बात कही...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज चिंता जाहिर की है और साजिश का आरोप लगाया है. बताते चलें कि शराब नीति के मामले में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम जमानत दी थी, लेकिन सीबीआई जांच के कारण वह जेल से बाहर नहीं आ पाए हैं.

CM केजरीवाल को इससे पहले ईडी कोर्ट से भी जमानत मिल चुकी थी, जिसके बाद उसे सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था. इसी बीच आज संजय सिंह ने केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर प्रेंस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने मीडिया को जानकारी दी है कि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल का वजन काफी तेजी से कम हुआ है. संजय सिंह ने कहा है कि गिरफ्तारी से लेकर अबतक दिल्ली सीएम के वजन में साढ़े 8 किलो की गिरावट दर्जी की गई है, लेकिन वजह का पता नहीं चल सका है.

उन्होंने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि केजरीवाल गंभीर बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं, जो चिंता का विषय है. AAP सांसद ने जानकारी दी है कि जेल में रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल का कुल 5 बार शुगर डाउन हुआ था और 50 से नीच तक आ गया था. उन्होंने दावा किया है कि ऐसी स्थिति में लोग कोमा तक में जा सकते हैं. उस समय जेल में कोई ऐसा जिम्मेदार व्यक्ति भी नहीं रहता है जो, उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल ले जा सके.

संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि सुप्रीम कोर्ट से ईडी केस में जमानत मिलने की संभावना के बीच सीबीआई के द्वारा गिरफ्तारी षड्यंत्र का हिस्सा था, ताकि केजरीवाल टूट जाए और उन्हें गंभीर बीमारी हो जाए. उन्होंने कहा कि न्यायालय को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए. AAP नेता ने कहा है कि ईडी कोर्ट ने मामले को समझते हुए केजरीवाल को जमानत दे दी थी, कल सुप्रीम कोर्ट ने भी ED पर गंभीर सवाल उठाए थे.

Recent News