AAP नेता सोमनाथ ने कहा- मोदी तीसरी बार PM बने तो सिर मुंडवा लूंगा, BJP नेताओं ने कसा तंज

Global Bharat 02 Jun 2024 04:59: PM 1 Mins
AAP नेता सोमनाथ ने कहा- मोदी तीसरी बार PM बने तो सिर मुंडवा लूंगा, BJP नेताओं ने कसा तंज

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए सभी चरणों के मतदान (Voting) बीते 1 जून को समाप्त हुए. मतदान समाप्त होते ही सियासी गलियारों में चुनाव नतीजों के एग्जिट पोल्स (Exit Polls) को लेकर हलचल मचने लगी. जहां एक तरफ बीजेपी (BJP) एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुमानों के आधार पर जीत का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष (Opposition) ने एग्जिट पोल का बहिष्कार (Boycott) करते हुए 4 जून का इंतज़ार करने को कहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) ने एक बड़ा ऐलान कर डाला है.

उन्होंने कहा कि अगर मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे सिर मुंडवा लूंगा. सोमनाथ भारती ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. सोमनाथ भारती के इस ऐलान पर अब बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. बीजेपी नेता सोमनाथ भारती के बयान पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं. 

AAP के नेता सोमनाथ भारती ने शनिवार को कहा कि यदि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे. इस बीच, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार इंडिया अलांयस केंद्र में एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाएगा. लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को आए कई एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में पीएम मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है.

नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार भारती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सारे एग्जिट पोल गलत साबित होंगे. भारती ने कहा कि अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा. मेरी बात याद रखना, चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे.

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल होगी. मोदी के डर के कारण एग्जिट पोल उन्हें हारते हुए नहीं दिखा रहे हैं. इसलिए हम सभी को 4 जून को आने वाले वास्तविक नतीजों का इंतजार करना होगा. लोगों ने बीजेपी के खिलाफ भारी मतदान किया है.

Recent News