छात्रों के नाम पर अमेरिकी एजेंट बने दीपके? देश तोड़ने की साजिश का पर्दाफाश? लाठी के समय कैसे गायब थे अभिजीत?

Rahul Jadaun 23 Jul 2026 12:52: PM 2 Mins
छात्रों के नाम पर अमेरिकी एजेंट बने दीपके? देश तोड़ने की साजिश का पर्दाफाश? लाठी के समय कैसे गायब थे अभिजीत?

नई दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक और छात्रों के अधिकारों के नाम पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुआ आंदोलन अब गहरे राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय संदेहों के घेरे में है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले जारी इस प्रदर्शन के बीच एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या निर्दोष युवाओं और अभ्यर्थियों को केवल राजनीतिक ढाल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है? इस पूरे घटनाक्रम में CJP से जुड़े मुख्य चेहरे अभिजीत दीपके की भूमिका, उनकी टाइमिंग और मंशा पर अब गंभीर संवैधानिक प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

क्रेडिट लेने की होड़, पर संकट के वक्त दूरी क्यों?

जमीनी घटनाक्रम और आंदोलनकारियों के बीच उठती आवाज़ों पर गौर करें तो अभिजीत दीपके मीडिया बाइट्स देने और सोशल मीडिया पर आंदोलन का श्रेय (Credit) लेने में सबसे आगे नज़र आते हैं। लेकिन जब छात्र सड़कों पर कड़े संघर्ष, भूख-हड़ताल और पुलिस से टकराव की स्थिति से गुजर रहे थे, तब अभिजीत दीपके की अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए।

नेतृत्व का अभाव: एक सच्चे नेतृत्व की पहचान संकट के समय सबसे आगे खड़े रहने से होती है। जब जंतर-मंतर पर तनाव बढ़ा और लाठीचार्ज जैसी स्थितियां बनीं, तब छात्रों को आगे करके जिम्मेदार चेहरे पीछे क्यों हट गए?

सहानुभूति का राजनीतिक लाभ: क्या छात्रों के संघर्ष और उन पर हुई पुलिस कार्रवाई से उपजी जन-सहानुभूति का इस्तेमाल केवल अपनी राजनीतिक ज़मीन और चेहरा चमकाने के लिए किया जा रहा है?

'टूलकिट', विदेशी एनजीओ और CIA एंगल की आशंका

यह आंदोलन केवल छात्रों के असंतोष तक सीमित नहीं दिखता। भारत के कूटनीतिक और खुफिया विश्लेषक इस पैटर्न की तुलना पड़ोसी देशों—बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल—में हुए 'कलर रिवोल्यूशन' से कर रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, विदेशी एनजीओ (NGOs) और कथित तौर पर 'सीआईए' (CIA) जैसी अंतर-राष्ट्रीय एजेंसियों के जरिए भारत जैसे तेजी से उभरते राष्ट्र को आंतरिक रूप से अस्थिर करने का प्रयास नया नहीं है। जब भी देश में कोई संवेदनशील मुद्दा उठता है, तो विदेशी फंडिंग से चलने वाले एनजीओ और टूलकिट नेटवर्क सक्रिय होकर जन-आंदोलनों को अराजकता की ओर मोड़ने का प्रयास करते हैं।

राष्ट्रवादी सोच और लोकतंत्र का सम्मान

भारत का संविधान हर नागरिक और छात्र को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार देता है। लेकिन जब छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर देश की शांति, कानून-व्यवस्था और चुनी हुई सरकार को निशाना बनाने का प्रयास होता है, तो राष्ट्रहित में ऐसे 'मुखौटा' नेतृत्व से सवाल पूछना बेहद जरूरी हो जाता है। अमेरिका रिटर्न दिपके पर भी यही आरोप लगाए जा रहे हैं कि ये सब वो विदेशी ताकतों के इशारे पर कर रहे हैं, देश को लोकतंत्र को कमजोर करने और युवाओं को भड़काने के लिए विदेशों से फंडिंग हो रही है! हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो सुरक्षा एजेंसियां ही बताएंगी, लेकिन देश की जनता अब कॉकरोच के इरादों को समझ चुकी है।

#CJPProtest #AbhijeetDipke #NationalSecurity #NEETProtest #Geopolitics #DelhiNews

Recent News