'अगर ये वीडियो देख रहे हो तो समझ लो हम गिरफ्तार हो गए…' अभिजीत दिपके का प्री-रिकॉर्डेड संदेश, अजिंक्य शिंदे को सौंपी कमान

Amanat Ansari 10 Oct 2026 04:28 PM 1 Mins
'अगर ये वीडियो देख रहे हो तो समझ लो हम गिरफ्तार हो गए…' अभिजीत दिपके का प्री-रिकॉर्डेड संदेश, अजिंक्य शिंदे को सौंपी कमान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को अपने संस्थापक अभिजीत दिपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो जारी किया. वीडियो में दिपके ने कहा कि अगर समर्थक इसे देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि वे, सौरव दास और आशुतोष रांका गिरफ्तार हो चुके हैं. उन्होंने संगठन की कमान अजिंक्य शिंदे को सौंप दी.

वीडियो में क्या कहा?

अभिजीत दिपके ने वीडियो में कहा, ''अगर आप ये वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आशुतोष, सौरव और मैं तीनों गिरफ्तार हो चुके हैं.'' उन्होंने आगे कहा कि उनकी अनुपस्थिति में अजिंक्य शिंदे आंदोलन का नेतृत्व करेंगे. दीपके ने समर्थकों से अपील की, ''हमारे बाद अजिंक्य इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे. इसलिए आप सभी अजिंक्य शिंदे को फॉलो करें. वे आशुतोष, मेरे और सौरव के बाद कॉकरोच जनता पार्टी को आगे बढ़ाएंगे.''

अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका मुंबई से दिल्ली आए थे. जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए. दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट लैंड होते ही विमान के अंदर से ही तीनों को हिरासत में ले लिया था. CJP ने इस वीडियो के जरिए साफ संकेत दिया है कि नेताओं की हिरासत के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा और अजिंक्य शिंदे इसका नेतृत्व करेंगे.

Recent News