अभिषेक बनर्जी पर हमला, भीड़ ने की पिटाई, फटे कपड़े, हेलमेट पहनाकर निकाला बाहर, हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे थे अभिषेक

Global Bharat 30 May 2026 05:33: PM 1 Mins
अभिषेक बनर्जी पर हमला, भीड़ ने की पिटाई, फटे कपड़े, हेलमेट पहनाकर निकाला बाहर, हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे थे अभिषेक

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले को घेर लिया, धक्का-मुक्की की और अभिषेक बनर्जी चोर हैं. जैसे नारे लगाए. घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया.

बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा कर्मियों को स्थिति संभालनी पड़ी. 

इस घटना को लेकर TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी का कहना है कि बीजेपी समर्थकों ने सुनियोजित तरीके से माहौल बिगाड़ने और हमला करने की कोशिश की. वहीं,  बीजेपी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर सियासी टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है और यह मामला आने वाले दिनों में और ज्यादा राजनीतिक बहस का विषय बन सकता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Abhishek Banerjee West Bengal Politics Sonarpur Violence TMC BJP Clash Post Poll Violence Bengal

Description of the author

Recent News