अभिषेक बनर्जी पर एक्शन तेज, करोड़ो की संपत्ति पर गरजेगा बुलडोजर, कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने जारी की नोटिस

Global Bharat 19 May 2026 12:26: PM 1 Mins
अभिषेक बनर्जी पर एक्शन तेज, करोड़ो की संपत्ति पर गरजेगा बुलडोजर, कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने जारी की नोटिस


कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार लगातार कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सख्त रुख अपनाए हुए है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

हाल ही में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण को लेकर मामला दर्ज किया गया था. अब कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने भी उन्हें नोटिस जारी किया है. सूत्रों के अनुसार, यह नोटिस दक्षिण कोलकाता स्थित कालीघाट रोड और हरीश मुखर्जी रोड पर मौजूद उनके आवास को लेकर भेजा गया है.

कॉर्पोरेशन ने नोटिस में पूछा है कि भवन निर्माण के दौरान सभी नियमों का पालन किया गया था या नहीं. साथ ही बिल्डिंग में कथित अतिरिक्त निर्माण को लेकर भी जानकारी मांगी गई है.  अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी से घर का स्वीकृत बिल्डिंग प्लान और संबंधित दस्तावेज जमा करने को कहा है.

दूसरी ओर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में टीएमसी से जुड़े चार नेताओं के नाम लेते हुए उन पर अवैध संपत्तियां रखने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि करोड़ों रुपये की संपत्तियां जांच के दायरे में हैं.इस सूची में अभिषेक बनर्जी का नाम भी शामिल बताया गया है. मुख्यमंत्री का कहना है कि अभिषेक से जुड़ी कुल 24 संपत्तियों की जांच की जा रही है.

Abhishek Banerjee Kolkata Municipal Corporation Suvendu Adhikari West Bengal Politics TMC Investigation

Description of the author

Recent News