नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सफल आंदोलन के बाद सोशल मीडिया पर नए-नए आंदोलनों का सिलसिला शुरू हो गया है. अब Reservation Hatao Andolan (RHA) ने तेजी से लोकप्रियता हासिल कर ली है. RHA के इंस्टाग्राम अकाउंट के फॉलोअर्स 35 लाख (3.5 मिलियन) पार कर गए हैं.
आंदोलन का मकसद जाति आधारित आरक्षण को खत्म कर मेरिट और योग्यता को प्राथमिकता देना है. समर्थक ''Reservation is Discrimination'' जैसे नारे लगा रहे हैं. इसके अलावा पेट्रोल में एथनॉल (E20) मिलावट के खिलाफ E20 जनता पार्टी भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसके इंस्टाग्राम पर 1.54 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं.
पार्टी शुद्ध पेट्रोल (E0) की उपलब्धता और लोगों को ईंधन चुनने की आजादी की मांग कर रही है. CJP की सफलता के बाद जेन Z युवा अब अलग-अलग मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए आंदोलन कर रहे हैं. RHA और E20 जैसी पहलें दिखा रही हैं कि सोशल मीडिया अब युवाओं का नया हथियार बन गया है.