लखनऊ: दिल्ली के जंतर मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ CJP के आंदोलन के दौरान एक युवक का आक्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उत्तर प्रदेश का बताने वाला यह युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीधी चेतावनी देते हुए नजर आ रहा है.
वीडियो में युवक आक्रोश भरे अंदाज में कहता है, "अरे बुलडोजर वाले, मैं उत्तर प्रदेश से आता हूं. अब तेरा बुलडोजर तोड़कर तेरे ही घर भेज देंगे. अगला नंबर तेरा है." युवक ने सीएम योगी के पुराने संसदीय दिनों का जिक्र करते हुए कहा, "तुझे याद है न, जब तू सांसद था तो संसद में रोता था? अब तू रोने लायक भी नहीं बचेगा."
जुनैद का भी किया जिक्र
युवक ने प्रदर्शनकारियों के बीच खाना बांटने वाले जुनैद का जिक्र करते हुए कहा, "तेरी हिम्मत कैसे हुई कि एक देशभक्त जुनैद भाई, जो लोगों की सेवा कर रहा था, उसके घरवालों को उठा लेगा?" युवक ने UP की 26 करोड़ जनता का हवाला देते हुए कहा कि अगर लाखों लोग सड़कों पर उतर आए तो सरकार कुछ नहीं कर पाएगी.
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रियाएं आई हैं. कई लोगों ने इसे "सीएम को खुली धमकी" और "नफरत फैलाने वाला बयान" बताते हुए यूपी पुलिस, DGP और लखनऊ पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है. अभी तक इस मामले में पुलिस की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.