कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पाकिस्तान की परमाणु क्षमता के बारे में मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अय्यर की टिप्पणी महज भारत को डराने की कोशिश थी. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता द्वारा दिए गए बयान को दृढ़ता से खारिज कर दिया है.
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मणिशंकर अय्यर को ऐसे बयान जारी करने के बजाय राहुल गांधी को यह समझाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अय्यर की टिप्पणी महज भारत को डराने की कोशिश थी. ऐसे बयान जारी करने के बजाय, अय्यर को राहुल गांधी को यह समझाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत किसी भी खतरे के खिलाफ निडर और लचीला है.
दरअसल, पूर्व कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनकी भी इज्जत है, उस इज्जत को कायम रखते हुए आप उनसे जो भी बात करना चाहते हैं करें, लेकिन बात तो करें. बंदूक लेकर आप घूम रहे हैं और उससे तनाव बढ़ रहा है.
अय्यर ने कहा था कि अगर वहां कोई पागल सत्ता पर काबिज हो जाए तो क्या होगा, उनके पास परमाणु बम है। हमारे पास भी है, लेकिन अगर लाहौर स्टेशन पर बम फूटा तो सिर्फ 8 सेकेंड में बम का रेडिएशन अमृतसर पहुंच जाएगा. ऐसे में हमें बातचीत करके बमों का इस्तेमाल रोकना चाहिए.