ममता को चौथा तगड़ा झटका! अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC के सिर्फ 9 सांसद बचे

Amanat Ansari 11 Jun 2026 08:16: PM 1 Mins
ममता को चौथा तगड़ा झटका! अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC के सिर्फ 9 सांसद बचे

कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) और ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब अभिनेत्री से नेता बनीं राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने भी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. यह ममता बनर्जी के लिए लगातार चौथा बड़ा झटका है. इससे पहले सुखेंदु शेखर रे, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक इस्तीफा दे चुके हैं.

अब सिर्फ 9 सांसद बचे

पहले TMC के राज्यसभा में 13 सांसद थे. चार इस्तीफों के बाद अब केवल 9 सांसद ही बचे हैं. कोयल मल्लिक ने कोलकाता से ईमेल के माध्यम से अपना इस्तीफा संसद सचिवालय को भेजा है.

कोयल मल्लिक कौन हैं?

बंगाली सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री कोयल मल्लिक (असली नाम रुक्मिणी मल्लिक) को ममता बनर्जी ने अप्रैल 2026 में राज्यसभा भेजा था. महज दो महीने में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया. शपथ लेते समय कोयल ने कहा था कि “देश और लोगों की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं”. लेकिन अब हालात बदल गए.

TMC में क्यों बढ़ रही बगावत?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में TMC की भारी हार के बाद पार्टी में टूट का सिलसिला शुरू हो गया है. पहले तीन दर्जन से ज्यादा विधायकों ने पार्टी छोड़ी. फिर लोकसभा सांसदों में बगावत हुई. अब राज्यसभा सांसद भी एक-एक कर इस्तीफा दे रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, कई नेता पार्टी की आंतरिक कार्यशैली, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार से नाराज बताए जा रहे हैं. ममता बनर्जी पर अब दबाव बढ़ गया है. TMC की संसदीय ताकत कमजोर होने से विपक्षी दलों में भी चर्चा तेज हो गई है. अभी तक कोयल मल्लिक ने पार्टी से इस्तीफा देने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनकी अगली भूमिका को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है.

Koel Mallick TMC resignation Mamata Banerjee Mamata Banerjee news

Recent News