गरीबों पर मेहरबान हुआ अदाणी समूह, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं के लिए मुंबई और अहमदाबाद में बनेगा 2 हजार बेड का अस्पताल

Global Bharat 10 Feb 2025 07:54: PM 1 Mins
गरीबों पर मेहरबान हुआ अदाणी समूह, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं के लिए मुंबई और अहमदाबाद में बनेगा 2 हजार बेड का अस्पताल

अहमदाबाद: अदाणी समूह ने मुंबई और अहमदाबाद में दो बड़े मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 6000 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की है. इस परियोजना में अदाणी समूह के साथ अमेरिका की प्रसिद्ध स्वास्थ्य संस्था मायो क्लिनिक साझेदारी करेगी, जो तकनीकी सलाह और विशेषज्ञता प्रदान करेगी. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने यह खर्च उस 10000 करोड़ रुपए के दान का हिस्सा बताया है, जिसकी घोषणा उन्होंने अपने बेटे जीत की शादी के मौके पर की थी.

1000 बेड की सुविधा होगी

बयान में कहा गया कि यह अस्पताल सभी वर्गों के लोगों के लिए सस्ती और बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएंगे. गौतम अदाणी ने बताया कि भविष्य में देश के अन्य शहरों और कस्बों में भी ऐसे और स्वास्थ्य केंद्र खोलने की योजना है. इन दोनों शहरों में बनने वाले अस्पतालों में 1000 बेड की सुविधा होगी, साथ ही मेडिकल कॉलेज भी होंगे, जिनमें हर साल 150 मेडिकल छात्रों को दाखिला मिलेगा. इसके अलावा रिसर्च सेंटर और ट्रांजिशनल केयर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

चिकित्सा में रिसर्च को बढ़ावा

अदाणी समूह ने कहा कि यह स्वास्थ्य परियोजना लोगों को बेहतर इलाज देने के साथ-साथ नए डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने और चिकित्सा क्षेत्र में रिसर्च और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने का काम करेगी. गौतम अदाणी ने कहा, "मेरे 60वें जन्मदिन पर मेरे परिवार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के लिए 60,000 करोड़ रुपए देने का संकल्प लिया था.

सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी

गौतम अदाणी ने आगे कहा कि अदाणी हेल्थ सिटी इस दिशा में पहला बड़ा कदम है, जिससे देश के हर वर्ग के लोगों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी''. मायो क्लिनिक के साथ हमारी साझेदारी भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को और ऊंचा करेगी." बता दें कि मायो क्लिनिक दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में काम करने वाले संस्थानों को विशेषज्ञ सलाह देती है और तकनीकी विकास में मदद करती है.

Adani Group Gautam Adani Mayo Clinic Adani Hospital

Description of the author

Recent News