झारखंड लव और लैंड जिहाद के बाद पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है : बाबूलाल मरांडी

Global Bharat 26 Nov 2024 08:15: PM 1 Mins
झारखंड लव और लैंड जिहाद के बाद पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है : बाबूलाल मरांडी

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस और झामुमो के लोग सत्ता के अहंकार में झारखंड में लोकतंत्र के रखवालों पर हमला कर रहे हैं. झारखंड लव जिहाद-लैंड जिहाद के बाद अब पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है.

हाल यह है कि पत्थर चलाए जा रहे हैं, लाठी मारी जा रही है, घर तोड़े जा रहे हैं, वोट देने के आधार पर जनता को पीटा जा रहा है. मरांडी ने इसके पहले साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर उन लोगों से मुलाकात की, जिनके घरों पर कांग्रेस और झामुमो के समर्थकों द्वारा कथित रूप से हमला किया गया है.

मरांडी ने कहा कि मोहम्मदपुर में इमाम मिर्जा के घर पर सिर्फ इसलिए पथराव किया गया, क्योंकि उसने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया. भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव परिणाम आते ही जेएमएम पार्टी के लोग भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं और वोटरों को पीट रहे हैं, गांव से बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके हाथ में मुख्यमंत्री से लेकर थाना प्रभारी सभी हैं, इसलिए उनके कुकृत्यों के लिए कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि आज मुख्यमंत्री के क्षेत्र में जनता को पूरा राशन नहीं मिल रहा, पीने का पानी नहीं है. अबुआ आवास का पैसा नहीं मिल रहा.

देश की जनता संविधान प्रदत शक्तियों की बदौलत पांच साल में अपना जनप्रतिनिधि चुनती है. मताधिकार का प्रयोग करती है. लेकिन, इंडी गठबंधन को जन सरोकार से कुछ भी लेना-देना नहीं है, ये केवल सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित है. झारखंड की अस्मिता को बचाने के लिए हम लंबी लड़ाई लड़ेंगे.

Global Bharat Global Bharat TV Global Bharat News Global Bharat Hindi News Global Bharat TV Global Bharat TV News Global Bharat TV Hindi News

Description of the author

Recent News